मूंग दाल के सुप के सेवन से मिलते हैं 7 अचूक फ़ायदे, आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Smina Sumra
7 Min Read

मूंग दाल के सूप पीने से इम्यूनिटी तो बढ़ती ही हैं साथ-साथ आपको वज़न कम करने में भी मदद मिलती है। यह निमिया को दूर करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Benefits of Moong Dal Soup: मूंग दाल तो सभी को पसंद है इसका स्वाद भी सभी दलों से अलग है। मूंग दाल में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे खनिजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह एनीमिया से आपके शरीर का बचाव करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए और वज़न कम करने के लिए मूंग दाल को सबसे अच्छा स्रोत माना गया है।

Contents
मूंग दाल के सूप पीने से इम्यूनिटी तो बढ़ती ही हैं साथ-साथ आपको वज़न कम करने में भी मदद मिलती है। यह निमिया को दूर करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।मूंग दाल का सूप बनाने की विधी (How to make Moong Dal Soup)सामग्री (Material)बनाने की विधी (Recipe)मूंग दाल का सूप पीने के फ़ायदे (Benefits of drinking moong dal soup)1. पेट की समस्या से छुटकारा (Get rid of stomach problems)2. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है (Controls blood sugar)3. ख़ून बढ़ाने में मदद करता है (Helps to increase blood)4. वज़न कम करने में सहायता करता है (Helps in reducing weight)5. रक्तचाप को नियंत्रित करता है (Controls blood pressure)6. यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है (It helps in increasing immunity)7. गर्भावस्था में फायदेमंद साबित होता है (Beneficial in pregnancy)

मूंग दाल का सूप ब्लड सरकुलेशन में भी सुधार लाता है। आपने अलग-अलग रूपों में मूंग दाल को खाया होगा कभी सब्ज़ी, हलवा, पराठा, खिचड़ी, भुजिया आदि के रूप में। लेकिन आज हम आपको मूंग दाल का सूप बनाने के तरीक़े के बारे में बताने जा रहे हैं। और इसके कितने फायदे हैं यह भी आप जानेंगे।

मूंग दाल का सूप बनाने की विधी (How to make Moong Dal Soup)

सामग्री (Material)

:- एक कप बिना छिलके वाली
मूंग दाल

:- एक चम्मच तेल

:- आधा चम्मच जीरा

:- लहसुन, अदरक, हरी मिर्च बारीक कटी हुई

:- हरी धनिया

:- नमक स्वादानुसार

:- दो चम्मच नींबू का रस

:- कसूरी मेथी

:-:काली मिर्च

:- कटी हुई सब्जियां

बनाने की विधी (Recipe)

:- मूंग दाल में तीन कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर कुकर में दो सीटी लगा दें।

:- अब इसे मिक्सी में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। और इसे एक तरफ़ रख दें।

:- उसके बाद गैस पर कुकर रखें और इसमें तेल डालें। तेल गर्म हो जाने पर इसमें जीरा डालें।

:- अब जीरा को भून लें।

:- अब इसमें अदरक का पेस्ट डालकर भूनें।

:- अगर आप इसमें कटी हुई सब्ज़ी डालना चाहते हो तो सब्ज़ी डालकर भून लें।

:- जब सब्जी भून जाए तो इसमें नमक और 2 कप पानी डाल कर दो सिटी लगा दें। उसके बाद गैस बंद कर दें।

:- अब इस दाल को मिक्सी में या मथनी की मदद से पीस लें।

:- अब इसमें ऊपर से जीरा, नींबू का रस, काली मिर्च, कसूरी मेथी डालकर चलाएं।

:- अब आपका गरमा गर्म सुप तैयार है।

मूंग दाल का सूप पीने के फ़ायदे (Benefits of drinking moong dal soup)

1. पेट की समस्या से छुटकारा (Get rid of stomach problems)

मूंग दाल में anti-inflammatory गुण होते हैं। जो पेट में गैस को बनने नहीं देते हैं। इसके साथ ही मूंग दाल में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पाए जाने के कारण यह पाचन तंत्र को ठीक रखने में सहायक होता है। यह पाचन तंत्र को ठीक करने के साथ ही साथ शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को भी बाहर निकालने में फायदेमंद होता है।

2. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है (Controls blood sugar)

मूंग दाल ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। जिन्हें ब्लड शुगर की प्रॉब्लम है उन्हें इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। डॉक्टर्स की मानें तो ऐसा कहा जाता है कि मूंग दाल में एंटीऑक्सीडेंट और anti-diabetic गुण पाए जाते हैं। यह रक्त में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में हेल्प करते हैं।

3. ख़ून बढ़ाने में मदद करता है (Helps to increase blood)

मूंग दाल में आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाने के कारण रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं। जिससे शरीर में ख़ून की मात्रा बढ़ती है। जिन्हें ख़ून की कमी रहती है उन्हें उसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। यह एनीमिया की समस्या को भी दूर करता है।

4. वज़न कम करने में सहायता करता है (Helps in reducing weight)

मूंग दाल में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो वज़न कम करने में फायदेमंद होता है। वज़न कम करने के लिए इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद बताया गया है।

5. रक्तचाप को नियंत्रित करता है (Controls blood pressure)

बताया जाता है कि मूंग दाल में एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाया जाता है। जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह उसे नियंत्रित करने के साथ-साथ उसे बढ़ने से रोकने तथा उससे होने वाली समस्याओं में भी मदद करता हैं।

6. यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है (It helps in increasing immunity)

मूंग दाल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं। जिनके कारण इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। जैसे मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी आदि। जिन्हें बीपी की भी प्रॉब्लम होती है उन्हें इस सूप का सेवन ज़रूर करना चाहिए। यह ब्लड सरकुलेशन स्तर को कंट्रोल करके रखता है।

7. गर्भावस्था में फायदेमंद साबित होता है (Beneficial in pregnancy)

महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ऐसे खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी जाती है जो मां और शिशु दोनों के लिए ज़रूरी होता है। इसके लिए मूंग दाल के सुप को बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। इसके सुप से गर्भावस्था के दौरान जन्म दोष को दूर करने के साथ ही पोषण में फायदेमंद होता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को सूप पीने की सलाह दी जाती है।

इस तरह आपने देखा कि मूंग दाल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें 7 तरह के पॉष्टिक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन यहां ध्यान देने वाली यह बात है कि यह लो शुगर की समस्या वाले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। और जिन्हें थायराइड की समस्या है उन्हें भी ज़्यादा मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। और इसके सेवन की मात्रा का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसका ज़्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह अवश्य ले सकते हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *