यदि कच्चा प्याज़ खाने से मुंह से बदबू आती है तो इसे दूर करने के लिए अपनाएं ये 8 घरेलू नुस्खे

Smina Sumra
6 Min Read

कच्चे प्याज़ खाने के बाद मुंह से आने वाले बदबू को दूर करने के लिए आप यह घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है वह घरेलू नुस्खे?

Raw onion for removes the smell of the mouth: कई लोगों की आदत होती है खाने के साथ कच्चा प्याज़ खाने की। कई लोग इसे स्वाद के रूप में भी खाते हैं। क्योंकि प्याज़ में फॉलिक एसिड, विटामिन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पर कच्चा प्याज़ खाने को तो खाते हैं लेकिन खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं। क्योंकि इनकी बदबू कई घंटों तक नहीं जाती है।

प्याज़ में सल्फर मौजूद होने के कारण इससे बदबू आती है। लोग प्याज़ खाने को तो खा लेते हैं पर इसको खाने के बाद मुंह से आने वाले बदबू से डरते हैं। और लोगों के सामने खड़े होकर बात करने से भी कतराते हैं। तो हम आज आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लाए हैं। जिससे आप प्याज़ खाने के बाद आजमा कर देख सकते है।

आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से बताने जा रहे हैं कुछ टिप्स, जिसे खाने के बाद आपके मुंह से आने वाले बदबू को दूर किया जा सकता है।

1. नींबू (Lemon)

नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह गुण कच्चे प्याज़ की बदबू को दूर करता है। नींबू का रस खाने में टेस्ट को तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ या मुंह की बदबू को भी दूर करता है। खाना खाने के बाद इसे गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।

2. एप्पल साइडर विनेगर (Apple cider vinegar)

एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर पीने से मुंह से आने वाली प्याज़ की बदबू को दूर किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए कि इसका सेवन अधिक ना करें। इसका अधिक सेवन नुक़सान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

3. सौ़ंफ और इलायची (Fennel and cardamom)

सौंफ और इलायची खाना पचाने का भी काम करते हैं। साथ ही साथ मुंह से बदबू को भी दूर करता है। आर्थिक लाभ के लिए आप इसे गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। चाय के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

4. पुदीना (Mint)

इसको चाय या जूस के रूप में सेवन करने से प्याज़ में पाए जाने वाले सल्फर का असर कम होता है। जिसके कारण इसको खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू की परेशानी ख़त्म हो जाती है। पुदीना के पत्तों मे क्लोरोफिल के गुण भरपूर पाई जाती है। इसको खाने से मुंह के बैक्टीरिया से राहत मिलती है। इस कारण मुंह से बदबू को दूर करने में पुदीना का असर बहुत ज़्यादा होता है।

5. हरा धनिया (Green Coriander)

हरा धनिया मुंह की बदबू को दूर करने के लिए बहुत ही असरदार नुस्खा है। यह केवल सब्ज़ी में डालने के लिए काम में नहीं आता। इसकी ताज़ी पत्तियों को मुंह में रखकर चबाएं और फिर कुल्ला कर लें। इससे मुंह की दुर्गंध बिल्कुल ख़त्म हो जाएगी।

6. सेब (Apple)

कच्चा प्याज़ खाने के बाद सेब खाने से मुंह की बदबू दूर होती है। क्योंकि सेब में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं जो सल्फर के असर को कम करते हैं। इसलिए प्याज़ से आने वाली मुंह की बदबू को ख़त्म करने में इसका असर बहुत ज़्यादा होता है।

7. दूध (Milk)

कच्चा प्याज़ खाने के बाद अगर दूध पी लिया जाए तो बदबू से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद फैट प्याज़ से आने वाली बदबू को कम करता है।

8. च्युइंग गम (Chewing Gum)

अगर आप कच्चे प्याज़ से आने वाले मुंह की बदबू से परेशान है तो इसके लिए च्युइंगगम भी बहुत ही असरदार साबित होता है। कुछ भी खाने के बाद दांतो के बीच में जो फंस जाता है। उसको निकालने में भी च्युइंगगम बहुत मदद करता है। और आपके मुंह में मौजूद कीटाणुओ को भी नष्ट करता है। यह मुंह में लार भी बनाता है। डेंटिस्ट का कहना है कि खाना खाने के 15-20 मिनट बाद शुगर फ्री च्युइंगगम चबाने से दांतों की सड़न की संभावना कम होती है।

अतः आपने देखा कि कच्चे प्याज़ की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के नुस्खे अपना सकते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ मुंह की सफ़ाई का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा बदबू को दूर करने के लिए आप ग्रीन टी की मदद ले सकते हैं।

कच्चे प्याज़ की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप इन तरीकों को अपनाएं। साथ ही अपने मुंह की सफ़ाई का ख़ास ध्यान दें। अच्छे माउथवॉश का इस्तेमाल करें। आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। कच्चे प्याज़ की दुर्गंध से राहत पाने में यह भी आपकी मदद कर सकती है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *