लौकी का भरता सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, जानें इसके 6 फ़ायदे और इसे बनाने की सरल विधि

Smina Sumra
6 Min Read

ज़्यादातर लोग लोगों को लौकी की सब्ज़ी बहुत ही पसंद आती है। लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं कि आपको लौकी का भरता खाने से क्या-क्या फ़ायदे होते हैं?

Benefits of eating bottle gourd: लौकी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए,आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन यह सब अधिक मात्रा में लौकी में पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए काफ़ी फायदेमंद साबित होता है। कई लोग लौकी को सब्ज़ी के रूप में, जूस के रूप में या सुप के रूप में खाते हैं। लेकिन आप लौकी का भरता बना कर भी खा सकते हैं।

यह काफ़ी स्वादिष्ट होता है और पौष्टिक भी होता है। इसको खाने से वज़न भी नियंत्रण में रहता है। और साथ ही साथ यह पानी की कमी को भी पूरा करता है। जिन लोगों को डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर है उनके लिए लौकी रामबाण के समान है। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि लौकी का भरता खाने से क्या-क्या फ़ायदे हो सकते हैं।

लौकी का भरता खाने के फ़ायदे (Benefits of eating bottle gourd)

लौकी में पोषक तत्वों की भरमार तो होती है साथ-साथ यह खाने में भी काफ़ी स्वादिष्ट होता है। इसको खाने से कई समस्याओं का निवारण होता है। कई तरह के रोगों में भी से काफ़ी फ़ायदा मिलता है। जैसे हार्ट प्रॉब्लम के लिए भी इसको काफ़ी हेल्दी माना जाता है।

1. चेहरे के लिए फायदेमंद (Beneficial for face)

लौकी खाने से चेहरे पर चमक आती है और चेहरा ख़ूबसूरत बनता है। लौकी के सेवन से शरीर की सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती हैं। और शरीर अंदर से पूरी तरह साफ़ हो जाता है। यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

2. शरीर को तरो-ताजा रखने में फायदेमंद (Beneficial in keeping the body fresh)

लौकी के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। और पानी की भी पूर्ति होती है। ज़्यादातर गर्मियों में इसे लोग खाना पसंद करते हैं। यदि आप चाहें तो तरो-ताजा रहने के लिए मसाले और नमक डालकर लौकी का जूस भी पी सकते हैं।

3. वज़न कम करने में फायदेमंद (Beneficial in reducing weight)

कहते हैं लौकी का जूस वज़न कम करने में काफ़ी फायदेमंद होता है। लौकी में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसको खाने से भूख महसूस नहीं होती है। इसलिए वज़न नियंत्रण रखने में इसका महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। आप लौकी के भरता को भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह किसी भी रूप में आपको फ़ायदा पहुंचाता है।

4. पाचन शक्ति में फायदेमंद (Beneficial in digestion)

खाना पचाने के लिए लौकी को बहुत ही अच्छा स्रोत माना गया है। क्योंकि इसमें बहुत मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सहायक होते हैं। इसके सेवन से एसिडिटी गैस और कब्ज़ जैसे प्रॉब्लम से छुटकारा मिलती है। इसलिए जिनको डाइजेशन की समस्या होती है। वह लौकी के भरते को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। इससे पाचन क्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है।

5. तनाव में फायदेमंद (Beneficial in stress)

लौकी में पानी अधिक मात्रा में पाए जाने के कारण यह शरीर को ठंडा रखता है। इसलिए यह शरीर को ताज़गी देता है। इसलिए तनाव से आप काफ़ी हद तक मुक्ति पा सकते हैं।

6. कोलेस्ट्रोल में नियंत्रण (Control of cholesterol)

लौकी के सेवन से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। जिससे हार्ट प्रॉब्लम जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसके लिए लौकी के जूस को फायदेमंद बताया जाता है।

लौकी का भरता बनाने की आसान विधि (Easy way to make Lauki ka Bharta)

:- लौकी का भरता बनाने के लिए सबसे पहले उसे धो लेंगे। फिर छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसको एक तरफ़ रख देंगे।

:- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। और उसमें जीरा डाले। कुछ देर पकने के बाद उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें। और इसे कुछ देर पकाएं।

:-:अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज़ डालें। और ब्राउन होने तक पकाएं। जब प्याज़ ब्राउन हो जाए तब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और फिर इसे पकाएं।

:- जब टमाटर थोड़े से पक जाए तब इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर करीब 20 से 25 मिनट तक पकाएं।

:- जब यह अच्छी तरह पक जाए तब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दें और उसे मिलाएं।

:- अब इसे ढककर मध्यम आंच पर पकने दें।

:- जब लौकी अच्छी तरह पक जाए तब इसमें गरम मसाला डाल दें। अब इसे 3 से 4 मिनट तक पकने दें।

:- जब यह अच्छी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें। और इसमें हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई डाल दें। फिर इसमें घी का तड़का लगा दें। और इसे गरमागरम परोसें।

:- आप इसे रोटी के साथ भी खा सकते है। यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है खाने में।

इस तरह आप लौकी के भरते का स्वाद ले सकते हैं। और इससे कई समस्याओं का निवारण भी कर सकते हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *