शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे

Smina Sumra
6 Min Read

आपके शरीर का अधिक तापमान स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। लेकिन शरीर के बढ़े हुए तापमान को कम करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे को अपना सकते हैं।

Ayurvedic Remedy: अधिकतर लोग शरीर का तापमान अधिक होने पर शरीर में गर्मी महसूस करने लगते हैं। ज़्यादातर गर्मियों के मौसम में लोगों को यह परेशानी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर का तापमान अधिक होने का कारण क्या है? डॉक्टर के माने तो शरीर का तापमान अधिक होने के कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अब सवाल यह है कि शरीर को ठंडा करने के लिए आप क्या क्या कर सकते हैं?

आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खों (Ayurvedic Remedy to reduce body heat) के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने में सहायता कर सकती है। साथ ही शरीर के बढ़े हुए तापमान को नियंत्रित कर सकती है। आइए जानते हैं शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में विस्तार से।

शरीर में अधिक गर्मी या बढ़े हुए तापमान के क्या कारण हो सकते हैं? (What can be the causes of excessive heat or increased temperature in the body)

डॉक्टर के अनुसार शरीर में ज़्यादा गर्मी या शरीर का तापमान अधिक होने के कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे:

1. यदि आपके‌ शरीर में कोई वायरल संक्रमण है जैसे कि बुखार या कोई सूजन से जुड़ी समस्या है तो आपके शरीर का तापमान अधिक हो सकता है।

2. अगर शरीर में थायराइड की समस्या है। तो आपके शरीर का तापमान अधिक हो सकता है। क्योंकि थायराइड में आपका शरीर थायराइड हार्मोन का निर्माण अधिक करता है।

3. अगर आप अधिक गर्मी वाले जगह पर रहते हैं। या ज़्यादा धूप में काम करते हैं तो इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट होता है। और आपके शरीर का तापमान अधिक होने लगता है।

4. टाइट कपड़े पहनने से भी शरीर का तापमान अधिक होता है। अगर आप सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं तो आपके शरीर का पसीना बाहर नहीं निकल पाता है। और आपकी त्वचा सांस नहीं ले पाती है। जिसकी वजह से आपके शरीर का तापमान अधिक होने लगता है।

5. आप जो कुछ भी खाते हैं वह आपके शरीर का तापमान बढ़ाने या घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप ज़्यादातर मसालेदार या ऑयली फूड का सेवन करते हैं तो यह आपकी शरीर को गर्मी पहुंचाते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, नट्स, मीट या अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करते हैं।

6. शरीर का तापमान बढ़ाने में चाय और कॉफ़ी भी अहम भूमिका निभाते हैं। क्योंकि इसमें कैफ़ीन की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा अल्कोहल का सेवन करने से भी शरीर का तापमान बढ़ता है।

7. वर्कआउट करने से भी शरीर का तापमान बढ़ता है। क्योंकि वर्कआउट करते समय शरीर की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन तेज़ी से होता है।

8. अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है।

9. अगर आप किसी प्रकार के दवाई का सेवन करते हैं तो आपके शरीर का तापमान अधिक हो सकता है।

शरीर में अधिक गर्मी होने के नुकसान
जब आप धूप वाले जगह या ज़्यादा गर्मी वाले जगह पर समय बिताते हैं। तो यह आपके सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। यह शरीर में पित्त को प्रेरित करता है। जिसकी वजह से शरीर में अधिक गर्मी उत्पन्न होने लगती है और मेटाबॉलिज्म अच्छी तरह से काम नहीं करता है। जो आपके शरीर में कई तरह की समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। शरीर में बढ़े हुए तापमान के कारण चेहरे पर मुंहासे, सीने में जलन, शरीर पर चकत्ते और उल्टी जैसी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है।

शरीर की गर्मी को कम करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Remedies to reduce body heat)

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार शरीर में ठंडक पहुंचाने के लिए धनिया और मिश्री का सेवन बहुत लाभदायक माना जाता है। इसके बारे में आयुर्वेद में भी वर्णन किया गया है। आप निम्नलिखित तरीकों से धनिया और मिश्री का सेवन कर सकते हैं।

इसके लिए आपको 8 ग्राम धनिया का पाउडर, पानी 50ml और स्वाद अनुसार मिश्री चाहिए।

बनाने की विधि

एक बर्तन लें। और उसमें धनिया और पानी को अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को रात भर ऐसे ही छोड़ दें। अगले दिन सुबह इसे छान लें। फिर स्वादानुसार इसमें मिश्री मिलाएं। और इसका सेवन करें। यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करेगी।

यह पेय पदार्थ आपके लिए कैसे फायदेमंद है? (How is this beverage beneficial for you)

डॉक्टर की मानें तो यह पेय पदार्थ आपकी शरीर में गर्मी को कम करने में मदद करती है। सीने की जलन और पेट की गर्मी को शांत करती है। इस पेय पदार्थ का सेवन करने से आपको ज्यादा प्यास भी नहीं लगती है। डॉक्टर की माने तो पित्त वाले व्यक्ति के लिए यह एक बेहतरीन पेय पदार्थ है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *