7 ऐसे Superstars जिन्होंने बुढ़ापे में रचाई शादी, एक तो कर चुका हैं 4 शादी | Bollywood Marrige Facts

Mukesh Saraswat
7 Min Read

7 ऐसे Superstars जिन्होंने बुढ़ापे में रचाई शादी, एक तो कर चुका हैं 4 शादी

बुढ़ापे में चढ़ा प्यार का भूत। पचास साल की उम्र में की कई सुपरस्टार्स ने शादी। नंबर छह ने तो की बेटी की उम्र की लडकी से शादी। और एक ने तो बूढ़ी औरत से कर ली थी शादी। कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। और इन सुपरस्टार्स ने तो ये बात सच में करदी। आईये देखें कौन हैं ये सभी सुपरस्टार्स जिन्होंने की बुढ़ापे में शादी।

यदि आप इस वीडियो को पूरा देख कर, वीडियो के अंत में दिये हुए सवाल का जवाब देंगे तो आपको मिल सकता हैं आई फोन। तो वीडियो के अंत तक बने रहें और कमेंट और लाइक करके दे सवाल का जवाब। 

पहला नाम है बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का। बॉलीवुड के बाबा ने की उन्चास साल की उम्र में शादी। संजय ने साल दो हजार आठ में मान्यता से तीसरी शादी की थी। दोनों पिछले करीब पंद्रह सालों से साथ में खुश रह रहे हैं। इनके दो प्यारे बच्चे भी है। जिनमे से एक बेटा और एक बेटी है। 

नंबर दो पर आते हैं मिलिंद सोमन। मिलिंद अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। ये सबसे ज्यादा चर्चा में तब आये। जब इन्होने बावन साल की उम्र में शादी की। मिलिंड ने खुद से 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की। देखा जाये तो इनकी पत्नी की उम्र उनकी बेटी जितनी ही हैं। पर इनकी शादी की वीडियोस ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया।

नंबर तीन पर आती हैं नीना गुप्ता। सिर्फ एक्टर ही नहीं एक्ट्रेसस का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। बधाई हो जैसी फिल्मों में वापसी करने वाली नीना गुप्ता को भला कौन नहीं जानता। नीना ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। लिव इन रिलेशन में रहते हुए उनको एक बेटी भी हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी की अकेले परवरिश की है। लेकिन चौवन साल की उम्र में उन्होंने विवेक मेहरा से शादी की। और अपना घर बसाया। 

नंबर चार पर आते हैं मनोज तिवारी। भोजपुरी सिनेमा और राजनेता मनोज तिवारी भी इस सूचि में शामिल हैं। उनचास वर्ष की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की। उनकी पहली शादी साल दो हजार में रानी तिवारी से हुयी थी। लेकिन ये रिश्ता केवल बारह साल ही चला। दो हजार बारह में दोनों अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग्ग बॉस सीजन चार की श्वेता तिवारी से उनकी नज़दीकियाँ बढ़ी। जिसके कारण उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ। आखिरकार दो हजार बीस में उन्होंने दूसरी शादी की। मनोज ने कहा उन्होंने दूसरी शादी बड़ी बेटी के कहने पर की है।

नंबर पांच पर हैं हंसल मेहता। हंसल मेहता एक मशहूर फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शो खाना खजाना से की। और बाद में “दिल पे मत ले यार” जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। हंसल मेहता ने चौवन साल की उम्र में सफीना हुसैन के साथ शादी की। सफीना हुसैन एक सामाजिक कार्यकर्ता और एजुकेट गर्ल्स की संस्थापक हैं। सत्रा साल एक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। उनकी शादी को अभी हाल ही में एक साल पूरा हुआ है।

नंबर छह पर हैं कबीर बेदी का नाम। इस लिस्ट में कबीर बेदी का नाम न हो ऐसा तो नहीं हो सकता।  कबीर की जिंदगी में तीन शादी असफल रही। आखिरकार अपनी सत्तरवें बर्थडे से एक दिन पहले चौथी शादी करके सबको हैरान कर दिया था। कबीर बेदी की चौथी पत्नी का नाम हैं परवीन दोसांझ। परवीन उनकी बेटी पूजा बेदी से करीब तीन से चार साल छोटी है। देखा जाये तो कबीर बेदी ने अपनी बेटी से छोटी उम्र की लडकी से शादी की हैं।

नंबर सात पर है आशीष विद्यार्थी। आशीष विद्यार्थी कहां इस मामले में पीछे रह जाते। साठ साल की उम्र में उनको प्यार हो गया। उन्होंने भी साठ साल की उम्र में चोरी चुपके दूसरी शादी की। आशीष विद्यार्थी ने इस पड़ाव पर आकर आसाम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ घर बसा लिया है। उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदारों के सामने कोर्ट मैरिज की थी। 

नंबर आठ पर है सुहासिनी मुले का नाम। ये बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर एक्ट्रेस सुहासिनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सुहासिनी मुले ने साठ की उम्र में दुल्हन बनने का फैसला लिया था। सुहासिनी ने अपने फेसबुक फ्रेंड अतुल गुरतु से शादी की थी। हैरानी की बात तो ये है की सुहासिनी ने शादी का खुलासा चार साल बाद किया था। 

नंबर नौ पर आती हैं उरमिला मातोंडकर। इन्होने भी बयालीस की उम्र में शादी की। दो हजार सोलह में इन्होंने कश्मीर के मॉडल एवं व्यापारी मोहसीन अख्तर मीर से शादी की। शादी करने के समय इन्होंने इस्लाम क़ुबूल कर लिया था। और इनका नाम भी मरियम अख्तर मीर हो गया था।।हालाँकि  अभी उनके बच्चे नहीं हैं पर दोनों फ़िलहाल अपनी शादी में खुश हैं।

तो ये थे वो सितारे जिन्होंने कि हैं पचास की उम्र के बाद शादी। आप हमको कमेंट करके बताये कि आपको किसकी जोडी अच्छी लगती हैं और क्यों। हमारा आज का सवाल हैं कि किस सुपरस्टार ने की हैं कुल चार बार शादी । कमेंट करके आप भी जीत सकते हो आई फोन। 

Share This Article
Follow:
Mukesh Saraswat is Editor and Chief in Bwood tadka .He has total experience of 5 years in Mass Communication Media.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *