टीवी की दुनिया के 7 हसीनाएं जिन्होंने अपने से कम उम्र के साथी पर हारा दिल, कई ने रचा ली है शादी

टीवी की दुनिया के 7 हसीनाएं जिन्होंने अपने से कम उम्र के साथी पर हारा दिल, कई ने रचा ली है शादी

प्यार अंधा होता है । ये आपने सुना तो होगा ही। लेकिन प्यार में कुछ लोग इतने पागल होते हैं कि उन्हें एक दूसरे के सिवा दुनिया की कोई भी चीज दिखाई नहीं देती। ये  बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इन दिनों छोटे पर्दे के हिट सीरियल तारक मेहता के उल्टा चश्मा की बबीता जी और टप्पू के प्यार के चर्चे आम हो रहे हैं।

ये खबर आई है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और डेट भी कर रहे हैं।लेकिन सिर्फ बबीता यानी मुनमुन और टप्पू का किरदार प्ले कर रहे राज ही अकेले कपल नहीं है जिनकी उम्र में काफी फासला है। आईए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में।

मुनमुन दत्ता और राज

तारक मेहता की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता राज से करीब 9 साल बड़ी है। वहीं राज अंदकत की उम्र 24 साल है जबकि मुनमुन दत्ता 33 साल की है। इनकी जोड़ी सीरियल में तो नहीं लेकिन उसके बाहर जरुर हिट हो रही है। खैर राज ने तो ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया है। लेकिन टीवी की दुनिया में ऐसी कई जोड़ियां हैं जहां हसीनाओं का दिल कम उम्र के एक्टर पर आ गया।

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू

टीवी के जाने-माने अभिनेता करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू की शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। इन दोनों की तीन बेटियां भी है। बता दें, टीजे सिद्धू, करणवीर बोहरा से करीब 2 साल बड़ी है।

देबीना और  गुरमीत

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी को टीवी की सबसे खूबसूरत जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी। देबिना और गुरमीत एक साथ कई सीरियल्स में भी आ चुके हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी हालांकि कुछ दिनों बाद इन्होंने अपनी शादी का खुलासा कर दिया था। कम ही लोग जानते हैं कि देबिना, गुरमीत से बड़ी है

जैद दरबार और गौहर खान

जैद दरबार और गौहर खान ने लॉकडाउन के दौरान शादी की है। कहा जाता है कि, लॉकडाउन के समय ही इन दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। बता दें, जैद दरबार, गौहर खान से 12 साल छोटे हैं।

करण पटेल और अंकिता भार्गव 

करण पटेल और अंकिता भार्गव ने अपनी शादी से पहले लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया। अंकिता, करण से करीब 2 साल बड़ी है।

मोहित सहगल और सनाया ईरानी

मोहित सहगल और सनाया ईरानी की मुलाकात टीवी सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। बता दें, सनाया भी मोहित सहगल से 2 साल बड़ी हैं।

सुयश रॉय और किश्वर मर्चेंट

सुयश रॉय और किश्वर मर्चेंट की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ के सेट पर हुई थी। किश्वर मर्चेंट भी बाकी हसीनाओं की तरह सुयश से बड़ी है

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *