रजनीकांत फिर बने नाना उनकी बेटी ने शेयर किया प्यारा सा नाम, दूसरी शादी से हुआ है यह बच्चा

Durga Pratap
3 Min Read

Rajinikanth: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग कीधाक जमां चुके सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने हाल ही में एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है. सौंदर्या ने 3 साल पहले दूसरी शादी की थी. बेबी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने इसका नाम भी साझा किया है. सौंदर्या रजनीकांत ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने अपने बेटे का नाम वीर रजनीकांत वनंगमुड़ी रखा है. इनके पहले बेटे का नाम वेद कृष्णा है.

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने 3 साल पहले बिजनेसमैन विशगन वनंगमुड़ी से दूसरी शादी की थी. सौंदर्या ने मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए खुशखबरी भी बताई है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, “आप सब के प्यार और परिवार के आशीर्वाद के साथ मैंने , विशगन,वेद ने वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत का 11 सितंबर 2022 को स्वागत किया है. हम सब बहुत खुश हैं. डॉक्टर और उनकी टीम को बेहद प्यार और आभार.”

Rajinikanth

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने फरवरी 2019 में एक्टर और बिजनेसमैन विशगन वनंगमुड़ी से शादी की थी. वह बिजनेसमैन वनंगमुड़ी बेटे और फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक हैं. इससे पहले सौंदर्या ने बिजनेसमैन अश्विन कुमार से शादी की थी. इन दोनों का एक बेटा है वेद कृष्णा. साल 2017 में इन दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था.

सौंदर्या रजनीकांत ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक बार बात करते हुए कहा था कि दोनों में कई चीजें सिमिलर हैं. उन्होंने कहा ऐसा महसूस होता है कि पहले से वह उन्हें जानती हूं. लेकिन इन दोनों की अरेंज मैरिज है, लव मैरिज नहीं है.

Rajinikanth

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सौंदर्या ने कहा कि उनके पापा के एक करीबी दोस्त ने विशगन के बारे में बात की थी. पहले से वह कोई बात पक्की करना नहीं चाहती थी. लेकिन जब सौंदर्या ने उनसे पहली मुलाकात की तो लगा कि वह केवल उनके लिए ही बने हैं.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *