रजनीकांत की बेटी और बोनी कपूर के बीच में बढ़ रही हैं नजदीकियां, क्या बनेगी जान्ह्वी कपूर की सौतेली माँ?

रजनीकांत की बेटी और बोनी कपूर के बीच में बढ़ रही हैं नजदीकियां, क्या बनेगी जान्ह्वी कपूर की सौतेली माँ?

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने बतौर फिल्म निर्माता इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है, जिसके चलते आज वह पूरी दुनिया में जानी जाती है। बता दे की ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या रजनीकांत की कुछ तस्वीरें सामने आयी है, जिसके चलते वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बोनी कपूर संग शेयर की तस्वीरें

बता दे की चेन्नई में एक कॉफी डेट के लिए ऐश्वर्या रजनीकांत ने बोनी कपूर से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी  को भी याद किया।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”आज शाम आपके साथ कॉफी पीने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं @BoneyKapoor अंकल। पुराने समय को याद करते हुए, पप्पी अक्का को याद करते हुए और दिलचस्प काम पर चर्चा करते हुए।’

रजनीकांत को मिले सम्मान पत्र को लेने पहुंची ऐश्वर्या

दरअसल, एक्टर रजनीकांत तमिलनाडु के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं और उन्हें इसका सम्मान पत्र दिया गया है। इस सम्मान को उनकी बेटी ऐश्वर्या ने ग्रहण किया। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें रजनीकांत किसी वजह से इस प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में उनकी बेटी ऐश्वर्या ने पिता रजनीकांत की गैरहाजिरी में तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से अवॉर्ड लिया।

पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, ”सबसे ज्यादा और रेगुलर टैक्स भरने वाले की एक प्राउड बेटी। इनकम टैक्स डे 2022 पर अप्पा को सम्मान देने के लिए तमिलनाडु और पुद्दुचैरी के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बहुत शुक्रिया।”

ऐश्वर्या रजनीकांत का वर्कफ़्रंट

आपको बता दें, ऐश्वर्या रजनीकांत अपनी अगली फिल्म ‘ओ साथी चल’ के साथ बॉलीवुड में एक निर्देशक के रूप में शुरुआत करने वाली हैं। इसके एक महीने पहले फिल्म निर्माता ने अपना तमिल गाना ‘पायनी’ रिलीज किया था जो लोगों को बहुत पसंद आया था।

 

Shilpi Soni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *