Anupria Goenka ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरत लुक से हमेशा रूढ़िवादिता को तोड़ा है। वह वेब सीरीज आश्रम और असुर में अपनी भूमिकाओं के साथ-साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में रानी नागमती की भूमिका के लिए जानी जाती हैं।
जब से भारत में वेब शो का चलन बढ़ा है, तब से कई कलाकारों को बड़े मौके मिलने लगे हैं। इस वेब शो ने कई बेहतरीन कलाकारों को बॉलीवुड में बड़े मौके दिए और लोगों को इन कलाकारों के बारे में जानने का मौका भी मिला। आज हम एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में जानने जा रहे हैं जिन्होंने संजय लीला भंसाली से लेकर सलमान खान तक सभी के साथ काम किया है और आज वह ओटीटी की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। इतना ही नहीं, वह एक एड के लिए लेस्बियन भी बन गईं।
रानी नागमती की भूमिका में नजर आइ थी Anupria Goenka

वह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि Anupria Goenka हैं, जिन्होंने अपने शानदार लुक और अभिनय कौशल से कई रूढ़ियों को तोड़ा है। वेब सीरीज ‘आश्रम’ और ‘असुर’ में उनकी कई भूमिकाएं तो लोकप्रिय हैं ही, साथ ही वह संजय भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत में रानी नागमती की भूमिका के लिए भी जानी जाती हैं। आज उनका जन्मदिन है, आइये उनके सफर पर एक नजर डालते हैं।
ओटीटी की दुनिया का हॉट चेहरा है Anupria Goenka
Anupria Goenka आज ओटीटी की दुनिया में एक लोकप्रिय चेहरा हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उसने काफी संघर्ष किया है। अनुप्रिया का जन्म 29 मई 1987 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। Anupria Goenka के पिता रविन्द्र कुमार गोयनका के क्लॉथ इंडस्ट्री के मालिक हैं और मां पुष्पा एक गृहिणी हैं। उसकी दो बड़ी बहनें और एक भाई भी हैं। दिल्ली से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, Anupria Goenka ने अपने पिता के काम में मदद करना शुरू कर दिया। हालाँकि, 2008 में वह मुंबई आ गईं और अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया।
Read more: राजकुमार हिरानी के साथ फिर काम करेंगे आमिर, चलेगा ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसा जादू
Anupria Goenka ने निभाई समलैंगिक लड़की की भूमिका
फिल्मों में काम मिलने से पहले अनुप्रिया ने कई टीवी विज्ञापनों में काम किया, जिनमें यूपीए सरकार के भारत निर्माण अभियान का हिस्सा भी शामिल थीं। इसके अलावा उन्होंने कोक, गार्नियर, स्टेपफ्री, कोटक महिंद्रा, डाबर जैसे बड़े ब्रांडों के साथ कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया। इसके बाद Anupria Goenka ने एक विज्ञापन में काम किया और ऑनलाइन कपड़ों के ब्रांड के लिए लेस्बियन लड़की की भूमिका निभाई। ऐसा करने वाली वह पहली अभिनेत्री थीं।
Read more: Salman Khan ने धांसू अंदाज में Sikandar की ओटीटी रिलीज का किया एलान , देखें एक्शन से भरपूर प्रोमो
2017 में Anupria Goenka को एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर ज़िंदा है में नर्स पूर्णा की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में शाहिद कपूर की पहली पत्नी रानी नागमती की भूमिका में भी नजर आईं, उनके काम को आलोचकों ने भी खूब सराहा। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है और अभी भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। अनुप्रिया ने ‘आश्रम’, ‘असुर’, ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसे कई वेब शो में भी काम किया है।

