Salman Khan ने धांसू अंदाज में Sikandar की ओटीटी रिलीज का किया एलान , देखें एक्शन से भरपूर प्रोमो

Smina Sumra
3 Min Read
Salman Khan Sikandar OTT Release Details

Salman Khan की फिल्म Sikandar थियेटर में कमाल नहीं कर सकी। हालांकि सलमान खान के फैन्स ने इस फिल्म का खूब लुत्फ उठाया। अब सलमान खान इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर लेकर आ रहे हैं। सलमान खान ने धांसू अंदाज में फिल्म सिकंदर की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके फिल्म सिकंदर की ओटीटी रिलीज की घोषणा की।

Salman Khan का Sikandar OTT Release एक्शन प्रोमो

सलमान खान (Sikandar OTT Release Details) ने धमाकेदार एक्शन प्रोमो के साथ अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की ओटीटी रिलीज की घोषणा कर दी है। यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ‘सिकंदर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को आकर्षित करने में सफल होगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन Salman Khan के ऐलान ने भाईजान के फैंस को खुश कर दिया है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक एक्शन से भरपूर वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा की।

Read more: सलमान खान की बिल्डिंग में मॉडल का क्रिमिनल बैकग्राउंड, जाने कौन है Isha Chhabra

मोस्ट अवेटेड फिल्म थी Salman Khan की Sikandar

Salman Khan Sikandar OTT Release Details
Salman Khan Sikandar OTT Release Details

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप रही। Salman Khan के फैंस ने इस फिल्म को कई बार देखा लेकिन वे फिल्म को असफल होने से नहीं बचा सके। ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म की दर्शकों द्वारा व्यापक आलोचना की गई थी। इस फिल्म ने भारत में कुल ₹110 करोड़ की कमाई की। हालांकि, Salman Khan ने फिल्म सिकंदर की नेटफ्लिक्स रिलीज की घोषणा करने के लिए जो प्रमोशनल वीडियो बनाया है, वह वायरल हो रहा है। फैंस पहले से ही उत्साहित हैं। हालांकि, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि सिकदर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को आकर्षित करने में सफल हो पाएंगे या नहीं।

Read more: पहली बार बिकिनी बोल्ड लुक में घायल कर रही ये हसीना, यहां देखें War 2 teaser विडियो

7 सालों में एक भी हिट फिल्म नहीं 

Salman बॉलीवुड को एक भी बड़ी हिट फिल्म नहीं दे सके। उनकी आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ थी जो 2017 में रिलीज हुई थी। इस दौरान Salman Khan ने ‘भारत’, ‘दबंग 3’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में कीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन सलमान के स्टारडम के हिसाब से उनकी कमाई बहुत कम थी। और उन फिल्मों का बजट भी बहुत ज्यादा था। इसकी तुलना में, उनकी कमाई उतनी प्रभावशाली नहीं लगती। अब देखना यह है कि ‘सिकंदर’ नेटफ्लिक्स पर क्या कमाल करती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *