Health Tips: जानिए ख़ुद को कैसे रखें मानसिक और शारीरिक रूप से फिट…

Smina Sumra
4 Min Read

Mental Health Tips: हर इंसान शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहना चाहता है। लेकिन समय की कमी की वजह से कोई अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाता है। इसलिए आप इन आसान टिप्स को अपनाकर ख़ुद को रख सकते हैं स्वास्थ्य, जानिए कैसे?

Health Tips: इंसान का जीवन में स्वस्थ रहना बहुत ज़रूरी होता है। लेकिन काम की व्यस्तता के कारण लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते है। क्या आपको पता है कि अगर आप स्वास्थ्य नहीं रहेंगे तो आप किसी भी काम को ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे? इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्थ टिप्स के बारे में बताएंगे जो आप को स्वस्थ रखने में मदद करेगा:

रोज़ 15 मिनट मेडिटेशन ज़रूर करें:

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको रोज़ 15 मिनट मेडिटेशन (Mental Health Tips) करना होगा। अगर आप मेडिटेशन नहीं कर सकते हैं तो 15 मिनट ज़रूर ख़ुद के साथ अकेले बिताए।

नियमित रूप से करें व्यायाम:

नियमित रूप से व्यायाम करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इससे आपका हृदय भी स्वस्थ रहता है। आप अपने रक्तचाप के स्तर को ठीक रखने के लिए आधा घंटा पैदल भी चल सकते हैं।

दिन भर में 12 से 14 गिलास पिए पानी:

हमारे शरीर के लिए पानी बहुत ज़रूरी होता है, क्योंकि इससे हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है। यह हमारे शरीर की हर कोशिकाओं को अपना काम सही से करने में मदद करता है।

रोज़ 15 मिनट धूप अवश्य लें:

जैसा कि हम सभी को पता है कि सूरत से हमें प्राकृतिक तौर पर विटामिन डी प्राप्त होता है, जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

रोज़ कम से कम 10,000 क़दम पैदल चले:

पैदल चलना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। कोशिश करें कि आप हर रोज़ 10 हज़ार कदम पैदल ज़रूर चले। पूरे दिन में आप कितना क़दम चलते हैं इसे ट्रैक करने के लिए आप किसी ऐप का या फिटनेस बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए करें कार्डियो एक्सरसाइज:

कार्डियो एक्सरसाइज हृदय के लिए बहुत हेल्दी होता है। आप चाहे तो इसके लिए डांस, योगा, साइकिलिंग या रनिंग कर सकते हैं। ऐसे एक्सरसाइज को आप हफ्ते में 5 बार करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

एक लिमिट में ही स्क्रीन पर देखें:

ज़्यादा समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के स्क्रीन पर देखने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। यह हमारी नींद और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ख़राब होता है। इसलिए अपनी आंखों को आराम देने के लिए हर 20 मिनट पर लगभग 20 फीट की दूरी पर 20 सेकंड के लिए देखें। और कोशिश करें कि सोने से आधे घंटे पहले तक स्क्रीन पर ना देखें।

लाल रंग के फल का करें सेवन:

खाने में आप लाल रंग के खाने, जैसे: चुकंदर,अनार और गाजर इत्यादि का इस्तेमाल करें। यह आपके हाइपरटेंशन के रिस्क को कम करने में मदद करता है।

6 से 7 घंटे नींद अवश्य ले:

पूरे दिन की थकान के बाद आपके लिए 6 से 7 घंटे की नींद लेना बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि पूरी नींद लेने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।

इस तरह आप अपने सुबह की शुरुआत इन उपायों के साथ कर सकते हैं। और लग सकते हैं ख़ुद को स्मार्ट स्वस्थ और फिट।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *