पेट में गैस की समस्या होने पर खाएं ये फल, इससे जल्द मिलता है आराम

Smina Sumra
6 Min Read

पेट में गैस बनने पर आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से गैस और कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिलता है।

Fruits for gastric problem: आजकल अधिकतर लोग गैस की समस्या से जूझते हैं। इसका कारण है ख़राब लाइफस्टाइल और unhealthy डाइट। गैस की समस्या होना आजकल आम बात हो गई है। और इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग गैस की दवाइयां लेना शुरू कर दिए हैं।

लेकिन यदि आप चाहें तो इन दवाइयों से आप निजात पा सकते हैं। और प्रकृति के द्वारा दिए गए चीज़ों को अपनाकर आप पेट के गैस से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जो आपके पेट में गैस की समस्या को ठीक कर सकते हैं। और कुछ डॉक्टरों की राय भी जानते हैं कि पेट में गैस की समस्या होने पर कौन कौन से फल खाने चाहिए?

पेट के गैस के लिए कौन कौन से फल खाने चाहिए? (Which all fruits good for gastric)

फलों के बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि गैस्टिक की समस्या वाले लोगों को अंजीर, स्ट्रॉबेरी ,खीरा और केला जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि फलों के मीठे होने की वजह से गैस में तुरंत आराम मिलता है। गैस की समस्या होने पर आप मीठे फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे गैस के साथ-साथ कब्ज़ में भी आराम मिलता है।

पेट में गैस की समस्या होने पर खाएं ये फ्रूटस (Eat these fruits if there is a problem of gas in the stomach)

1. केला (Banana)

पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए केला को काफ़ी फायदेमंद बताया गया है। क्योंकि केला में फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। और इसमें मौजूद फाइबर गैस की समस्या से निजात दिलाने में सहायता करता है। कहते हैं केला खाने से पेट में गैस की समस्या जल्दी नहीं बनती है।

2. तरबूज (Watermelon)

तरबूज में फाइबर मौजूद होता है। और इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। फाइबर खाने को पचाने का काम करता है। और गैस तभी बनती है जब खाना नहीं पचता है। तो तरबूज का सेवन करने से आपको गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।

3. कीवी (Kiwi)

कीवी फल को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर के अच्छे गुण पाए जाते हैं। कीवी खाने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यह गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसलिए पेट में गैस की समस्या होने पर आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।

4. स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

स्ट्रॉबेरी एक मीठा फल होता है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है। और फाइबर भोजन को पचाने में सहायक होता है। इसमें फाइबर के साथ-साथ पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आपके कई तरह के पेट से संबंधित रोगों की समस्या को भी दूर करता है। गैस से छुटकारा दिलाने में बहुत लाभदायक होता है।

5. खीरा (Cucumber)

खीरा भी गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है। यह पेट में जलन की समस्या को भी ठीक करता है। खीरा का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। लोग इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं। गर्मियों में लोग इसका अधिक सेवन करते हैं। इसे खाने से पेट में ठंडक मिलती है। शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है। और पेट में गैस प्रॉब्लम से भी राहत दिलाता है।

6. अंजीर (Figs)

अंजीर एक मीठा फल होता है। इसे खाने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसमें फाइबर, विटामिन बी और सी और हेल्दी फैट पाया जाता है। अगर आप गैस की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अंजीर को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

तो अभी आपने जाना कि किन-किन फलों का सेवन हमें पेट में गैस की समस्या होने पर करनी चाहिए। लेकिन हां एक बात ज़रूर याद रखें, गैस की समस्या में खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि खट्टे फल के सेवन से गैस की समस्या और बढ़ती है। फलों के अलावा गैस से छुटकारा पाने के लिए खाना खाने के कम से कम 20 से 25 मिनट के बाद पानी पीना चाहिए। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में गैस की समस्या होती है।

हां आप खाते समय बीच-बीच में कभी एक या दो घूंट पानी पी सकते हैं। इसलिए यह ज़रूर ध्यान रखें। और खाना खाने के बाद कम से कम 10 मिनट ज़रूर चलें। क्योंकि वॉकिंग से खाना जल्दी पचता है और पेट में गैस की समस्या नहीं बनती है।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *