दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स, बंद नाक की समस्या से मिलेगी राहत..

Smina Sumra
5 Min Read
Acupressure points

Acupressure points: एक्यूप्रेशर प्वाइंट की मदद से साइनस और सांस लेने में समस्या जैसी परेशानी दूर हो सकती है। इससे आपको काफ़ी आराम महसूस होगा। इन पॉइंट्स को दबाने से बंद नाक की समस्या में बहुत आराम मिलता है।

Acupressure points: सर्दी होने पर अक्सर नाक बंद होने की समस्या शुरू हो जाती है। और नाक बंद होने पर सांस लेना काफ़ी मुश्किल हो जाता है। नाक बंद होने की समस्या साइनस के मरीजों को ज़्यादा होती है। साइनस का अटैक होने पर नाक बंद की समस्या और भी ज़्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में अक्सर घरेलू उपचार ही काम आते हैं। ताकि जल्द से जल्द समस्या से मुक्ति मिले। ऐसा ही एक उपाय है एक्यूप्रेशर पॉइंट्स।

कुछ ऐसे एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं जिन्हें दबाने से बंद नाक की समस्या दूर हो जाती है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम एक्यूप्रेशर पॉइंट के बारे में विस्तार से जानेंगे। जानेंगे कि एक्यूप्रेशर दबाने का सही तरीक़ा क्या है?

वैसे तो कई एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं, जिन्हें दबाने से बंद नाक की समस्या दूर होती है जैसे-

1. LI20

LI20 एक एक्यूप्रेशर पॉइंट है, जिसे दबाने से बंद नाक, साइनस जैसी समस्या से राहत मिलती है। LI20 एक्यूप्रेशर पॉइंट हमारे नाक के दोनों ओर आधार के पास स्थित होता है। इस हिस्से को दबाने से बंद नाक की समस्या में बहुत आराम मिलता है।

शरीर में जिस जगह पर हमारी नाक गाल से जुड़ती है वही हिस्सा LI20 एक्यूप्रेशर पॉइंट कहलाता है। यह पॉइंट हमारे नाक के दोनों और होता है। बंद नाक की समस्या होने पर इस पॉइंट को अपनी उंगली से धीरे-धीरे इसे दबाएं। एकदम हल्की उंगली से आप इस जगह को कुछ मिनट तक दबाए रखें। ऐसा करने से आपको तुरंत रिलैक्स महसूस होगा।

2. BL2

BL2 भी एक एक्यूप्रेशर पॉइंट ही है। यह पॉइंट नाक के पुल और आइब्रो के अंदरूनी हिस्से के बीच स्थित होता है। साइनस और बंद नाक की समस्या से निजात पाने के लिए इस पॉइंट को दबाया जा सकता है। इससे बंद नाक से राहत मिलती है।

आप इस एक्यूप्रेशर पॉइंट को दबाने के लिए अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करें। और अपनी तर्जनी को अपनी नाक के पुल के ऊपर रखें। उसके बाद आप अपनी उंगलियों को अपनी आइब्रो और नाक के बीच वाले स्लाइड पर ले जाएं। आप अपनी उंगलियों को इस जगह पर थोड़ी देर के लिए रखे रहें। इस जगह को दबाते समय ध्यान रखें की हड्डी की मज़बूती महसूस होती है।

3. GV24.5

GV24.5 एक्यूप्रेशर पॉइंट को तीसरा (Acupressure points) नेत्र बिंदु भी कहा जाता है। इस पॉइंट को यिंटांग (Yintang) के नाम से भी जाना जाता है। यह पॉइंट दोनों आइब्रो के बीच होता है। यहां सिर्फ़ एक ही एक्यूप्रेशर पॉइंट होता है। इसे दबाने से बंद नाक, भरी हुई नाक या बहती नाक जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। इस एक्यूप्रेशर पॉइंट को दबाने से साइनस के साथ-साथ सिरदर्द की समस्या भी दूर होती है।

एक्यूप्रेशर पॉइंट को प्रेश करने के लिए आप अपने आइब्रो के बीच में एक या दो उंगलियों को रखें।

उसके बाद अपनी नाक के पुल के ठीक ऊपर का जगह ढूंढें जहां आपका सिर आपकी नाक से जुड़ा हो। उसी जगह पर अपनी उंगली को रखें।

उसके बाद कुछ मिनट के लिए इन पॉइंट्स को अच्छे से दबाए रखें। ऐसा करने से आपको बंद नाक से बहुत आराम महसूस होगा।

4. SI18

SI18 एक ऐसा एक्यूप्रेशर पॉइंट है जो आपकी नाक के दोनों और चीकबोन्स के ठीक नीचे होता है। इस जगह को दबाने से साइनस और बंद नाक जैसी समस्या से आराम मिलता है।

इस एक्यूप्रेशर पॉइंट को ढूंढने के लिए आप अपनी तर्जनी को दोनों हाथों से अपनी आंखों के बाहरी किनारे पर रखें। उसके बाद अपनी उंगलियों को तब तक नीचे खिसकाते रहें, जब तक आप अपने चीकबोन्स के निचले हिस्से को महसूस ना कर लें।

यह एक्यूप्रेशर पॉइंट आपकी नाक के निचले किनारे के साथ समतल होना चाहिए। इस जगह को थोड़ी देर के लिए दबाए रखें। उसके बाद आपको बंद नाक की समस्या से बहुत जल्द आराम महसूस होगा।

इस तरह आप भी बंद नाक की समस्या होने पर इन एक्यूप्रेशर पॉइंट्स की सहायता ले सकते हैं। ऐसा करने से आपको साइनस के साथ-साथ और भी कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *