अमिताभ बच्चन के बाद जेठालाल ने लगाई शार्क टैंक 2 के जजेस से गुहार, कहा- रातों रात बना दो करोड़पति

अमिताभ बच्चन के बाद जेठालाल ने लगाई शार्क टैंक 2 के जजेस से गुहार, कहा- रातों रात बना दो करोड़पति

छोटे पर्दे का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। वह सबसे ज्यादा लोकप्रिय किरदारों में से एक है। पिछले 15 सालों से लोग जेठालाल के कैरेक्टर से जुड़ाव रखते आए हैं।जेठालाल की हरकतें अक्सर इस लोगो को हंसने पर मजबूर कर देती है।जेठालाल की लोकप्रियता कई गुना बढ़ चुकी है। हाल ही में उन्हें शार्क टैंक इंडिया 2 के सेट पर भी देखा जा चुका है। वहाँ से आया एक वीडियो खाल ही में सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है। इस वीडियो में जेठालाल शार्क्स के आगे गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए पिच लगाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि जेठालाल अपने गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के बारे में बता रहे हैं।वह बता रहे हैं कि उनके इस दुकान में 40 से 50 लाख रुपए तक का सामान है। इसी के साथ ही उतना ही सामान उनके गोडाउन में भी रखा हुआ है।इस पर अनुपम मित्तल जेठालाल से उनके प्रॉडक्ट की खासियत के बारे में पूछते हैं। जेठालाल इसका जवाब देते हुए बताते हैं कि उनके पास एक ऐसा बम है जिसके फूटने पर आवाज नहीं होती। इस बात को साबित करने के लिए जेठालाल शार्क टैंक इंडिया 2 के सेट पर बम फोड़ देता है। जेठालाल की इस हरकत को देख शार्क टैंक के सभी जज भड़क जाते हैं।

यह वीडियो जेठालाल के एक फैन द्वारा बनाया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेठालाल किस तरह शॉक्स को अपनी बातों से हंसा रही है। इन सबके बावजूद इतनी मेहनत के बाद भी जेठालाल को शार्क्स कोई भी मोटी रकम दिए बिना ही अलविदा कह देते हैं।

जेठालाल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी हँगामा कर रखा है। लोग इसे देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों की हँसी इस वीडियो को देखकर रुख नहीं रही है। वहीं दूसरी ओर इस वीडियो के बाद शार्क टैंक इंडिया 2 जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शार्क्स भी इस वीडियो में आपस में लड़ते नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TheYTMemer (@theytmemer)

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *