जयमाला के बाद फुल जोश में नाचने लगी दुल्हन, दूल्हा हुआ शर्मसार, देखिए यह मजेदार वीडियो….

Ranjana Pandey
3 Min Read

हर इंसान के लिए अपनी शादी का दिन सपनों से भरा होता है। ऐसे में चाहे लड़का हो या लड़की अगर अपने मनपसंद हमसफर के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हो तो खुशी दोगुनी हो जाती है।यह समय देखने के लिए दो लोग हर तरह की मुमकिन कोशिश कर के अपने घर वालो को मनाते हैं। हर कोई यह चाहता है कि उनके शादी में उनका पूरा परिवार उनके साथ उनकी खुशी में शामिल हो। यदि लड़की अपने इस खुशी का इजहार करे तो कैसा होगा? सोशल मीडिया में हज़ारो वीडियो देखने को मिलते हैं जहाँ लोग अपनी खुशी जताते हैं।

सोशल मीडिया में आए दिन किसी न किसी दूल्हा दुल्हन के वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियोज् बेहद क्यूट होती है तो कुछ को देख कर हँसी छूट जाती है। लेकिन कुछ समय से एक वीडियो काफी वायरल होता नजर आ रहा है जिससे दुल्हन अपने शादी के स्टेज पर ही सारे मेहमानों के सामने ही डांस करने लगी। इस डांस को देखकर आप ही नहीं बल्कि सब हैरान रह गए। इंटरटेनमेन्ट कि दुनिया में हलचल मचाने वाले इस वीडियो में दुल्हन के डांस को देखकर दूल्हे के तो होश उड़े ही साथी वहाँ आए मेहमानों के भी होश उड़ गए। भरी महफिल में दुल्हन ने डांस करके सब के छक्के छुड़ा दिए।

दुल्हन का डांस देखकर दूल्हा भी शर्मा गया और मुस्कुराने लगा। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग अपनी हँसी रोक नहीं पा रहे है। इस वीडियो में जीस तरह से दुल्हन स्टेज में डांस कर रही है यह कहा जा सकता है कि वह बिल्कुल ही बिंदास है। दुल्हन के बिंदास डांस को देखकर बच्चे भी स्टेज पर चढ़ गए और साथ में डांस करने लगे। दुल्हन भी सब कुछ भूल कर मस्ती भरे अंदाज में डांस करने लगी। दुल्हन के इस अंदाज को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को बार बार शेयर किया जा रहा है। दुल्हन दूल्हे का हाथ पकड़कर उसे भी डांस करने के लिए कहती है लेकिन अगले ही पल वह अपने ही डांस में मगन दिख रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *