अक्षय कुमार ने बनाया सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड, इन स्टार्स के नाम भी बे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

अक्षय कुमार ने बनाया सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड, इन स्टार्स के नाम भी बे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार काफी ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर यह काफी ज्यादा सुर्खियों में भी बने रहते हैं। लेकिन हाल ही में इन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिस वजह से उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।

दरअसल बात ऐसी है कि अक्षय कुमार ने सिर्फ 3 मिनटों में 184 सेल्फी खींच कर अपने नाम नया वर्ल्ड रिकॉर्ड तैयार कर लिया है। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन-कौन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज है, जिन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की किताब में शामिल कर लिया है।

अक्षय कुमार

आशा भोंसले 

आशा भोंसले बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर है। यहां तक कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने भी दिए हैं। लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि आशा भोंसले का नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल है। दरअसल उन्होंने11000 गाना गाए थे, वह भी 20 अलग अलग भाषाओं में गाए हैं।

अभिषेक बच्चन 

अभिषेक बच्चन का नाम भी इस गिनीज बुक में शामिल है। दरअसल उन्होंने सिर्फ 12 घंटों में अलग-अलग शहरों में जाकर गेस्ट अपीरियंस दिया था। इस टैलेंट के कारण अभिषेक बच्चन का नाम भी इस बुक में शामिल हो गया।

जगदीश राज 

जगदीश राज का नाम हर कोई जानता है। यहां तक कि 50 दशक के दौरान इन्होंने अपनी एक बेहतरीन पहचान भी बना ली थी। लेकिन आप लोगों के जानकारी के लिए बता दें कि जगदीश राज ने 144 फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा कर अपने नाम नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया था। यह पहले एक्टर है जिन्होंने सबसे ज्यादा पुलिस का किरदार निभाया है।

कुमार सानू 

90 के दशक के दौरान कुमार सानू अपने बेहतरीन गानों से बॉलीवुड इंडस्ट्री का माहौल ही बदल दिया करते थे। यहां तक कि इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने भी दिए हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इन्होंने एक ही दिन में करीब 28 गाने गाकर एक नया रिकॉर्ड क़ायम किया। जिस वजह से इनका नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया।

लता मंगेशकर 

लता मंगेशकर को ‘स्वर कोकिला’ के नाम से बुलाया जाता था। यहां तक कि इन्होंने अपने बेहतरीन गानों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक बेहतरीन जगह बना ली है। आज भी लोग इनके गानों के दीवाने हैं, लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लता मंगेशकर का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। दरअसल यह पहली गायिका है जिन्होंने 1974 के दौरान मोस्ट रिकॉर्ड आर्टिस्ट का खिताब अपने नाम कर लिया।

सोनाक्षी सिन्हा 

दरअसल 2016 के दौरान सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट पर पहुंची थी, जहां पर सोनाक्षी सिन्हा को मिलाकर करीब 1328 महिलाएं शामिल थी। जिन्होंने एक ही वक्त में एक साथ अपने नाखून पेंट करवाए थे। जिस वजह से यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया और सोनाक्षी सिन्हा का नाम शामिल हो गया।

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *