Alia Bhatt ने कपूर परिवार के साथ मनाया क्रिसमस जश्न में डूबा कपूर परिवार

Ranjana Pandey
3 Min Read

25 दिसंबर को क्रिसमस की धूम ना सिर्फ बाहर के देशों में बल्कि भारत में भी देखी जा सकती है। बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज भी इसे बड़े धूम धाम से मनाते क्रिसमस का जश्न पूरे दुनिया भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। इस साल भी हर तरफ क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। इस वहीं कुछ सेलिब्रिटीज को भी क्रिसमस के अवसर पर काफी धूमधाम से जश्न मनाते देखा गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस हाल ही में मदरहुड को एन्जॉय करती एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर और फैमिली के साथ देर रात क्रिसमस की पार्टी मनाई। क्रिसमस के अवसर पर धूमधाम से जश्न मनाया गया जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें बेहद वायरल हो रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

शनिवार को कपूर खानदान और भट्ट परिवार ने साथ में क्रिसमस मनाया ओर इस जश्न की तस्वीरों को आलिया भट्ट ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर भी किया। आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमे रणबीर कपूर से लेकर, आलिया भट्ट, शहीन भट्ट, पूजा भट्ट, अयान मुखर्जी, और सोनी राजदान सभी नजर आ रहे हैं। नीतू सिंह ने अपने तमाम प्रशंसकों को क्रिसमस की ढेर सारी बधाइयां दी है।

इसी साल अप्रैल में एक प्राइवेट सेरेमनी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई थी। इस कपल ने शादी करने से पहले करीब 5 साल तक डेट किया। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ दिखाई देने वाली इस जोड़ी ने पहली बार जून 2022 में खुलासा किया कि वे अपने पहले बच्चे की स्वागत करने वाले है। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे, एक बेटी को जन्म दिया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा और इंस्टाग्राम पर खबर शेयर की। दोनों ने अपनी बेटी की किसी भी तस्वीर को शेयर करने से इनकार कर दिया है और नो-पिक्चर पॉलिसी बनाए रखी है।

काम कि बात करें तो, आलिया भट्ट की अगले साल दो फिल्में रिलीज होंगी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हार्ट ऑफ स्टोन। दूसरी ओर, रणबीर कपूर की 2023 में रिलीज़ होने वाली कई फ़िल्में हैं, जिनमें तू झूठी मैं मक्कार और एनिमल शामिल हैं।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *