अनिल कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री में एक स्थापित कलाकार हैं। उनके पिता एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। तीन भाईयों में बोनी कपूर और संजय कपूर हैं। अनिल ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म ‘तू पायल मैं गीत’ में शशि कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। हालांकि, यह फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी। इसके बाद अनिल ने फिल्म हमारे तुम्हारे (1979) में एक छोटा सा रोल निभाया था।
हिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त
अनिल कपूर को मशाल फिल्म से पहचान मिली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अनिल को तेजाब फिल्म में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में ‘मेंरी जंग’, ‘करमा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘विरासत’, ‘ताल’, ‘नो एंट्री’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी शानदार फिल्मों के काम किया है। उन्हें फिल्म ‘नो एंट्री’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
मशहूर मॉडल सुनीता कपूर से हुआ प्यार
अनिल ने 1984 में मॉडल सुनीता से शादी कर ली थी। आपको बता दें कि जब अनिल कपूर और सुनीता की मुलाकात हुई थी तो वो काफी स्ट्रगल कर रहे थे। इसके बाद अनिल ने अपने दोस्त से सुनीता का नंबर लिया और दोनों में बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। जब अनिल थोड़े परिपक्व हुए तो उन्होंने सुनीता से शादी की। दोनों की 2 बेटियां सोनम कपूर आहूजा, रिया कपूर और एक बेटा हर्षवर्धन कपूर हैं। अनिल कई बार ये बता चुके हैं कि शुरुआती दिनों में उनके पास पैसे नहीं होते थे। गर्लफ्रेंड सुनीता से उन्होंने पैसे उधार लिए और फिर दोनों ने पार्टी की।अनिल कपूर कभी भी किसी भी बात को स्वीकारने में जरा भी देर नहीं करते । हां यदि वो चीज उन्होंने की हो तो।
माधुरी के साथ भी अफेयर की थी खबरें
अनिल और माधुरी की जोड़ी स्क्रीन पर कमाल करती थी। लिहाजा दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने जन्म ले लिया। कई दफा फिल्मों में ऐसे सीन दोनों ने किए जो उस समय किसी भी हीरो-हीरोइन के लिए असहज थे। जैसे फिल्म राम-लखन में माधुरी और अनिल के बीच एक किस सीन रखा गया था। बावजूद इसके अनिल की पत्नी ने कभी भी इन बातों पर ध्यान नहीं दिया। आज भी वो अनिल पर उतना विश्वास करती हैं जितना पहली नजर में किया था।