एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे अनिल कपूर और तैमूर अली खान! हैरान कर देगा करीना के बेटे का किरदार

जैसा की हम सभी जानते है की अनिल कपूर (Anil kapoor) को बॉलीवुड का सदाबहार एक्टर माना जाता है। इनका स्टारडम आज भी टॉप हीरोज पर भारी पड़ता नजर आता है। इन्होंने फिल्मी दुनिया को एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और आज भी इनका जलवा फिल्मों में कायम है।
अनिल कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो कि अपने लुक्स से यंग एक्टर्स को भी हैरान कर देते हैं। हाल ही में अनिल कपूर कॉमिडी शो ‘केस तो बनता है’ में पहुंचे लेकिन शो के दौरान एक्टर ने अपने यंग लुक्स पर ही खुद का मजाक बना डाला। इतना ही एक्टर ने ये भी कहा कि वह जल्द ही सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के साथ फिल्म करेंगे। जिसमें तैमूर उनके पिता का रोल निभाएंगे।
अनिल कपूर ने खुद पर लगे आरोपों का दिया जवाब
‘केस तो बनता है’ इंडिया का पहला ऐसा कोर्टरूम कॉमिडी है जो अमेजन मिनी टीवी पर आ रहा है। इस शो में सिलेब्रिटीज़ को उनपर लगे आरोपों का जवाब देना पड़ता है। इस शो में रितेश देशमुख और वरुण शर्मा प्रॉसेक्यूटर और डिफेंस लॉयर की भूमिका में हैं। कुशा कपिला जज की भूमिका में हैं। दूसरा एपिसोड शुक्रवार को रिलीज हो रहा है जिसमें अनिल कपूर गेस्ट बनकर आ रहे हैं और उन्हें खुद पर लगे आरोपों का जवाब भी देना है।
दरअसल, एपिसोड के दौरान रितेश Anil Kapoor से इंडस्ट्री में उनके फ्रेंड सर्कल के बारे में पूछते हैं। जिसके जवाब में अनिल कपूर अपने साथ काम करने वाले और सीनियर्स जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान का नाम लेते हुए कहते हैं कि इंडस्ट्री के यंगस्टर्स जैसे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर, तैमूर अली खान भी मेरे दोस्त हैं। जैसे ही अनिल ने तैमूर का नाम लिया तो रितेश सरप्राइज हो गए। इसके बाद ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों बहुत जल्द एक फिल्म भी साथ करने जा रहे हैं, जिसमें पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब उनके पिता बनेंगे। इसे सुनकर शो में मौजूद सभी हंस पड़े।
अनिल कपूर का वर्क फ्रंट
बता दें कि, अनिल कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। अब जल्द ही अनिल कपूर को फिल्म ‘एनिमल’, ‘फाइटर’ और ‘नो एंट्री’ में देखा जाएगा।