Anisha Padukone Rohan Acharya : दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा क्या करती हैं? कौन हैं उनके होने वाले पति? पढ़ें…
पादुकोण परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अनीशा की शादी दुबई के एक बिज़नेसमैन से तय हुई है। अनीशा के ससुराल वालों के देओल परिवार से गहरे संबंध हैं। आइए जानते हैं अनीशा पादुकोण क्या करती हैं और किससे शादी करने वाली हैं।
Anisha Padukone और Rohan Acharya
दीपिका पादुकोण की बहन अनीषा पादुकोण की शादी रोहन आचार्य से हो रही है, जिनका ताल्लुक देओल परिवार से है। रोहन आचार्य की बहन दृशा आचार्य की शादी सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल से हुई है। शादी के बाद अनीषा, दृशा की भाभी बन जाएँगी। रोहन आचार्य, बिमल रॉय के परपोते हैं। बिमल की पोती चिमू आचार्य, रोहन और दृशा आचार्य की माँ हैं।
कौन हैं रोहन आचार्य?
रोहन आचार्य दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं। वह दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा पादुकोण ( Anisha Padukone Rohan Acharya) के भावी पति हैं। अनीशा और रोहन एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं।
अनीशा पादुकोण का करियर
Anisha Padukone एक गोल्फ खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अनीशा वर्तमान में द लिव लव लाफ फाउंडेशन की सीईओ हैं, जिसकी स्थापना उनकी बहन दीपिका ने 2015 में की थी। इस फाउंडेशन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। अनीशा ने मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल से भी पढ़ाई की है।
ऐसी अफवाहें हैं कि पादुकोण परिवार अनीषा की शादी की तैयारियों में जुटा है। अनीषा पादुकोण और रोहन आचार्य की शादी की तारीख की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। Anisha Padukone और रोहन ने भी अपने रिश्ते को निजी रखा है। इसलिए, शादी भी एक निजी समारोह होने की संभावना है।

