प्रेगनेंसी में डिप्रेशन की दवाई लेना सुरक्षित हैं?आइए जानें डॉक्टर से

Smina Sumra
6 Min Read
Antidepressants During Pregnancy

Antidepressants During Pregnancy: प्रेगनेंसी में डिप्रेशन की दवाई लेना सुरक्षित हैं?आइए जानें डॉक्टर से

गर्भावस्था के दौरान डिप्रेशन की दवा का सेवन करने से पहले आपको इससे जुड़ी ज़रूरी जानकारी लें लेनी चाहिए।

Depression During Pregnancy: आजकल के समय में डिप्रेशन की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में लोग बहुत जल्दी डिप्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बात की जाए गर्भवती महिलाओं की तो उन्हें होने वाली बच्चों की चिंता रहती हैं। वो इस समय बहुत जल्द डिप्रेशन में आ जाती हैं। कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान गंभीर डिप्रेशन हो जाती हैं। जिसे ठीक करने के लिए उन्हें एंटीडिप्रेसेंट दवा (Antidepressants During Pregnancy In Hindi) लेने की सलाह दी जाती हैं। पर क्या उनकी सेहत के लिए ऐसी दवा सुरक्षित हैं? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

:- क्या गर्भावस्था के दौरान एंटीडिप्रेसेंट दवा का सेवन करना सुरक्षित हैं? (Are Antidepressants Safe to Take During Pregnancy)

एंटीडिप्रेसेंट दूसरी दवाओं के साथ मिलकर रिएक्ट करती हैं इसलिए दवा को चेक करना चाहिए। कुछ दवा जैसे नॉरपेनेफ्रिन, सेरोटोनिन और ब्यूप्रोपाईन का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। अगर आप धूम्रपान करती हैं तो उनके साथ भी डिप्रेशन की दवा रियक्ट करती है। गर्भवती महिलाओं को धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको डिप्रेशन जैसा महसूस हो रहा हैं तो डॉक्टर से मिलना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान डिप्रेशन आम परेशानी हैं, जिसका इलाज थेरेपी से संभव हैं। इसी आधार पर कहा जाता हैं कि तनाव होने पर डॉक्टर के सलाह से डिप्रेशन (Antidepressants During Pregnancy) की दवा का सेवन करना सुरक्षित हैं। पर यह गर्भवती महिला की स्थिति पर निर्भर करती है।

:- किस महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान एंटीडिप्रेसेंट की दवा खाने की सलाह दी जाती हैं। (Which women are advised to take antidepressant medicine during pregnancy)

1. जिन महिलाओं को मानसिक तनाव की वजह से ज़्यादा कमज़ोरी और थकान हो रही हो।

2. प्रीनेटल डिप्रेशन की वजह से प्रेग्नेंट महिला को एंटीडिप्रेसेंट की दवा खाने की सलाह दी जाती है।

3. अगर महिला बिना कुछ बात पर रो देती हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्हें दवा की ज़रूरत पड़ सकती है।

4. नींद नहीं आने की समस्या में भी डॉक्टर एंटीडिप्रेसेंट की दवा देने की सलाह देते हैं।

5. अगर महिला तनाव या निराशा महसूस कर रही हैं, तो डॉक्टर उसे डिप्रेशन कम करने की दवा देते हैं।

6. अगर आप गर्भवती हैं और किसी प्रकार से तनाव महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर आपको दवा दे सकता है।

:- आप प्रीनेटल डिप्रेशन की शिकार तो नहीं हैं? (Are you a victim of prenatal depression)

गर्भावस्था के दौरान कई प्रकार के बदलाव होते हैं, जिसका असर दिमाग़ पर भी होता हैं। अगर आपको तनाव के गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि तनाव की वजह से आपको प्रीनेटल डिप्रेशन भी हो सकता है। इसका इलाज समय पर करवाना बहुत ज़रूरी होता हैं। गर्भावस्था के दौरान वज़न बढ़ने की वजह से या डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द के बारे में सोचकर अक्सर महिलाओं को यह तनाव महसूस होता हैं। जिसे जल्दी से जल्दी दूर करना बहुत ज़रूरी होता है।

:- गर्भावस्था के दौरान एंटी डिप्रेशन दवा का सेवन करने से नुक़सान (Disadvantages of taking anti depressant medication during pregnancy)

गर्भावस्था के दौरान एंटीडिप्रेसेंट दवा का ज्यादा सेवन करने से माइग्रेन, इनफर्टिलिटी, या थायराइड जैसी बीमारियां बढ़ सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप डॉक्टर के परामर्श के बिना दवा लेंगे तो आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती हैं। एंटीडिप्रेसेंट दवा को ज्यादा लेने से मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

:- गर्भावस्था के दौरान तनाव से कैसे बचें? (How to avoid stress during pregnancy)

 गर्भावस्था के दौरान डिप्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स (Follow these tips to avoid depression during pregnancy)

:- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करती रहें, जो आपके शरीर को हाइड्रेट करते रहेगा।

:- अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर की प्रचुर मात्रा में शामिल करें। सब्जियों और फलों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसकी वजह से डिप्रेशन कम होता है।

:- डिप्रेशन की समस्या से बचने के लिए आपको रोज़ाना कम से कम 30 मिनट तक मेडिटेशन और गहरी सांस लेने और छोड़ने की एक्सरसाइज करनी चाहिए।

:- गर्भावस्था के दौरान वह चीजें करे जो आपको पसंद हो जैसे किताब पढ़ना, फिल्म देखना, पेंटिंग करना, इससे डिप्रेशन कम होगा।

:- गर्भावस्था के दौरान अगर कोई बात परेशान करें तो उस बारे में अपने साथी या परिवार के किसी मेंबर से बात करें।

:- अपनी आवश्यकता अनुसार भरपूर नींद लें।

:- भविष्य में होने वाले मुश्किलों के बारे में बिल्कुल ना सोचें।

अगर आपको तनाव महसूस हो रहा हैं तो डॉक्टर से सलाह लें। गर्भावस्था के दौरान मनोचिकित्सक और स्त्री रोग विशेषज्ञ के संपर्क में हमेशा रहना चाहिए।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *