Anupam Kher लगभग 40 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं और उन्होंने एक प्यार करने वाले और अत्याचारी पिता से लेकर एक खौफनाक खलनायक तक, हर तरह के किरदार निभाए हैं। अब तक, अनुपम खेर 500 से ज़्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और अब निर्देशक भी बन गए हैं। उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। जी हाँ, यहाँ हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की, जो ‘तन्वी: द ग्रेट’ से निर्देशन में कदम रख रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता से निर्देशक तक का सफर तय करने वाले अनुपम खेर आज भी किराए के घर में रहते हैं? जी हाँ, 69 साल के अनुपम खेर आज भी किराए के घर में रहते हैं।
फिल्म उद्योग में Anupam Kher 40 साल
अनुपम खेर ने 1984 में फिल्म ‘सारांश’ से अपने करियर की शुरुआत की और हाल ही में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नज़र आए। अपने 40 साल के करियर में अनुपम खेर ने 540 से ज़्यादा भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम किया है। अपने करियर में उन्होंने अनिल कपूर, शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े नामों के साथ काम किया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 40 सालों से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे Anupam Kher आज भी किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं।
Read more: Shweta Tiwari की बाथरूम तस्वीरें लीक? एक यूजर बोला- आपके सामने मेरी बीवी भी फेल
अनुपम खेर किराए के फ्लैट में क्यों रहते हैं?

Anupam Kher ने खुद खुलासा किया है कि वह अब भी किराए के फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा, “मैं अब भी किराए के फ्लैट में रहता हूँ क्योंकि मुझे कभी घर खरीदने की ज़रूरत महसूस नहीं हुई। मैं इसे किसके लिए खरीदूँगा? मैं हर महीने किराया देकर बड़ी ही चैन की ज़िंदगी जीता हूँ। मैं ( Anupam Kher shocking revelation) बैंक में पैसे रखता हूँ और ब्याज से किराया चुकाता हूँ।”
Read more: सलमान खान की फिल्म से पहले यूट्यूब पर रिलीज हुई LAC Battle Of Galwan, देखें कौन हैं डायरेक्टर
अपनी कमाई से क्या करना चाहते हैं Anupam Kher
अनुपम खेर ने कहा कि वह अपनी कमाई निजी सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के बजाय, किसी अच्छे काम में लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करना चाहता हूँ और कुछ किसी सार्थक काम पर खर्च करना चाहता हूँ, जिसके लिए लोग मुझे याद रखें। धन का इस्तेमाल सिर्फ़ धन-संपत्ति इकट्ठा करने के लिए नहीं, बल्कि अच्छे कामों के लिए भी होना चाहिए।”
मां के लिए शिमला में एक घर
Anupam Kher ने बताया कि उन्होंने अपने लिए तो घर नहीं खरीदा, लेकिन अपनी मां के लिए शिमला में एक घर जरूर खरीदा जो उनकी दिली ख्वाहिश थी। उनकी मां हमेशा से चाहती थीं कि शिमला में उनका अपना घर हो, इसलिए एक्टर ने उनकी ख्वाहिश पूरी की और 7 साल पहले शिमला में एक घर खरीदा। उन्होंने कहा- ‘7 साल पहले मैंने मजाक में मां से कहा था कि मैं बहुत बड़ा स्टार हूं और वो जो चाहें वो पा सकती हैं. मुझे लगा कि वो ना कहेंगी, लेकिन उन्होंने तुरंत कहा कि मुझे शिमला में एक घर चाहिए। मैं हैरान था, क्योंकि मेरे पिता के निधन के बाद हम वहां नहीं रहते थे। लेकिन ये उनका सपना था, इसलिए मैंने उनके लिए एक खूबसूरत 8 बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदा।’

