महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते हुए दिखाई दिए अरिजीत सिंह

महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते हुए दिखाई दिए अरिजीत सिंह

आईपीएल 2023 की शुरुआत अब हो चुकी है। आईपीएल का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच देखने को मिला है। इस मैच के दौरान जीत गुजरात टाइटंस की हुई और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की हार पांच विकेट से हुयी है। गुजरात टाइटंस की टीम शुभ्मन गिल की शानदार बल्लेबाजी के कारण जीत गई है। आपको बता दें कि आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए थे। इन सितारों में रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह शामिल है।

फैंस कर रहे है अब अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ

अब आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें देखने को मिली है। इसकी एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि जब अरिजीत सिंह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तो महेंद्र सिंह धोनी वहां पहुंच गये। महेंद्र सिंह धोनी को देखते ही अरिजीत धोनी से मिले और धोनी के पैर छूने लग गये। अरिजीत और धोनी का यह दृश्य बहुत ही लुभावना था। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर जमकर लाइक दे रहे हैं और साथ ही इसे शेयर भी कर रहे हैं। अब लोग सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए नजर आ रहे है।

महेंद्र सिंह धोनी

पहले ही मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी को करना पड़ा हार का सामना

आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं और इसके पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग की टीम हार गई है। सीएसके के शानदार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन अपने नाम किए थे, लेकिन इनकी शानदार बल्लेबाजी भी टीम को जीत नहीं दिला पायी है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 63 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। मैच में देखा गया कि राहुल तेवतिया और राशिद खान की जोड़ी ने मैच के अंत में गुजरात टाइटंस की टीम को जीत दिलाने में खूब मदद की है।

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *