Arshad Warsi Sadhna Broadcast Share Case : सेबी ने एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी समेत 59 लोगों पर पूंजी बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो से संबंधित एक मामले में अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी और 59 अन्य पर 1 से 5 साल की अवधि के लिए पूंजी बाजार में treding करने पर प्रतिबंध लगा दिया। इन यूट्यूब चैनलों ने निवेशकों को साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदने की सलाह दी।
सेबी ने Arshad Warsi और उनकी पत्नी पर जुर्माना लगाया
बाजार नियामक सेबी ने Arshad Warsi और उनकी पत्नी पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सेबी ने साधना ब्रॉडकास्ट (अब क्रिस्टल बिजनेस सिस्टम्स लिमिटेड) के प्रमोटरों सहित 57 अन्य कंपनियों पर 5 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी लगाया है।
Read more: 65 करोड़ रुपये के Mithi River Scam में फंसे अभिनेता डिनो मोरिया, बढ़ीं मुश्किलें
प्रतिबंध के अलावा सेबी ने इन कंपनियों को जांच अवधि के अंत से वास्तविक भुगतान की तारीख तक 58.01 करोड़ रुपये की कुल अवैध कमाई 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ वापस करने का भी आदेश दिया है। बाजार नियामक ने पाया कि अरशद वारसी (Arshad Warsi Sadhna Broadcast Share Case) ने 41.70 लाख रुपये और उनकी पत्नी ने 50.35 लाख रुपये का लाभ कमाया।
सेबी ने अंतिम आदेश में क्या कहा?
अपने अंतिम आदेश में सेबी ने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड गौरव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता और मनीष मिश्रा हैं। आदेश में कहा गया है कि साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (एसबीएल) के आरटीए निदेशक सुभाष अग्रवाल ने मनीष मिश्रा और प्रमोटरों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई।
सेबी ने कहा कि ये लोग ही इस धोखाधड़ी की योजना बनाने वाले मुख्य पात्र थे। इसके अलावा, नियामक ने पाया कि पीयूष अग्रवाल और लोकेश शाह ने मनीष मिश्रा और एसबीएल के प्रमोटरों द्वारा धन की हेराफेरी के लिए अपने द्वारा नियंत्रित खातों के उपयोग की सुविधा प्रदान की।
Read more: मिथुन चक्रवर्ती पर अवैध निर्माण का आरोप, बीएमसी ने जारी किया नोटिस: जानें पूरा मामला
क्या है Arshad Warsi Sadhna Broadcast Share Case
बाजार नियामक ने अभिनेता Arshad Warsi, उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी और भाई पर एक साल के लिए शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन पर ‘साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’ (जिसका नाम अब ‘क्रिस्टल बिजनेस सिस्टम्स लिमिटेड’ है) नामक कंपनी के शेयर की कीमत बढ़ाकर बताने और फिर उसे ऊंचे दाम पर बेचकर लाभ कमाने का आरोप है।

