72 साल के उम्र में नानी बनीं ड्रीम गर्ल, बेटी घर में आई ‘डबल खुशी’

72 साल के उम्र में नानी बनीं ड्रीम गर्ल, बेटी घर में आई ‘डबल खुशी’

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं।

इसी बीच हेमा मालिनी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जी हां, हेमा मालिनी एक बार फिर से नानी बन गई हैं। इस बार एक्ट्रेस जुड़वा बच्चियों की नानी बनी है। उनकी लाडली बेटी अहाना देओल ने दो नन्हीं परियों को जन्म दिया है।

क्या हैं जुड़वा बेटियों के नाम ?

जिनका नाम अस्त्रिया और आदिया रखा गया है। अहाना देओल के मां बनने की जानकारी एक सोशल मीडिया अकाउंट से की गई थी। जिसमें एक पोस्ट शेयर कर लिखा गया है, कुछ जोड़ियों में चमत्कार होते हैं। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी दो जुड़वा बेटियां अस्त्रिया और आदिया का जन्म हुआ है।

किस से हुई है अहाना की शादी

अहाना ने बिजनेस मैन वैभव वोहरा से शादी की है।  2 फरवरी 2014 को अहाना और वैभव शादी के बंधन में बंधे थे।दोनों का एक बेटा है। जिसका जन्म जून 2015 में हुआ था। कपल ने अपने बेटे का नाम दारेन वोहरा रखा है।

अहाना शुरू से ही फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रही हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म गुजारिश में संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंट के रुप काम जरूर किया था।

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *