शादी के बाद बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के दिखीं आथिया शेट्टी, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Durga Pratap
3 Min Read

हाल ही में 23 जनवरी के दिन सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी कर ली है। यह तो आप सभी जानते हैं कि आथिया शेट्टी काफी लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। शादी की सारी रस्में सुनील शेट्टी के फार्महाउस खंडाला में की गई थी। हाल ही में आथिया शेट्टी ने शादी के बाद अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में साफ साफ नजर आ रहा है कि यह दोनों कितने ज्यादा खुश है।

शादी के तुरंत बाद ही आथिया शेट्टी और उनके पति को एक पब्लिक प्लेस पर देखा गया, जहां पर मीडिया रिपोर्टर ने आथिया शेट्टी और उनके पति को घेर लिया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आथिया शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

आथिया शेट्टी

वीडियो में आप देख सकते हो कि आथिया शेट्टी किसी सलोन से बाहर निकलती हुई दिख रही है। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही आथिया शेट्टी बिल्कुल कैजुअल लुक में नजर आई। यहां तक कि उन्होंने ना तो सिंदूर लगाया है और ना ही गले में मंगलसूत्र पहना है। सलोन के बाहर निकलने के बाद मीडिया रिपोर्टर ने आथिया शेट्टी को शादी की ढेर सारी बधाइयां दी, लेकिन आथिया शेट्टी कुछ भी रिएक्ट किए बगैर वहां से चली गई।

लोगों ने लगाई आथिया शेट्टी की क्लास 

आथिया शेट्टी को कैजुअल लुक में देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया। यहां तक कि लोग आथिया शेट्टी की क्लास तक लेने लग गए। एक यूजर का कहना है कि ना तो गले में मंगलसूत्र है और ना ही सिंदूर लगाया है। दूसरे यूजर का कहना है कि आथिया शेट्टी की सास उन्हें मंगलसूत्र, सिंदूर और बिछिया के लिए कुछ कहते नहीं है क्या या फिर सिर्फ नॉर्मल फैमिली की सास का ही यह काम है।

यहां तक कि आगे यूजर ने यह भी लिखा है कि ऐसी सास के लिए कितने सोमवार का व्रत करना पड़ेगा? लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स उनके इस कैजुअल लुक को भी पसंद कर रहे हैं।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि शादी के बाद इन्होंने रिसेप्शन के पार्टी नहीं दी है। दरअसल सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने इस बात का खुलासा किया है कि रिसेप्शन की पार्टी आईपीएल के बाद की जाएगी यानी कि अप्रैल के महीने में। यह कहना गलत नहीं होगा कि रिसेप्शन पार्टी में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी से लेकर बड़े-बड़े क्रिकेटर शामिल होने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *