वज़न बढ़ाने में सहायक हैं ये आयुर्वेदिक पाउडर, जानें इस्तेमाल का तरीक़ा

Smina Sumra
7 Min Read
Ayurvedic powder for weight gain

Ayurvedic powder for weight gain:वज़न बढ़ाने में सहायक हैं ये आयुर्वेदिक पाउडर, जानें इस्तेमाल का तरीक़ा

आयुर्वेदिक पाउडर का इस्तेमाल वज़न बढ़ाने के लिए किया जा सकता हैं। साथ में शरीर को इससे और भी कई तरह के फ़ायदे हो सकते हैं। आइए जानें विस्तार से।

Ayurvedic powder for weight gain: वज़न कम करना जितना ही मुश्किल काम हैं उसी प्रकार वज़न बढ़ाना भी मुश्किल हैं। शरीर का दुबला पतला होने से कॉन्फिडेंस लेवल को कम करता हैं। अक्सर लोग अपने शरीर के वज़न को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय करते रहते हैं। फ़िर भी उनका वज़न नहीं बढ़ता हैं। कुछ लोग अपना वज़न अधिक करने के लिए कई तरह के इलाज़ भी करवाते हैं। लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकलता।

अगर आप वज़न अधिक करना चाहते हैं तो अच्छा और संतुलित भोजन करें। वज़न ज़्यादा खाने से नहीं बढ़ता बल्कि आप क्या खा रहे हैं इस बात पर निर्भर करता हैं। वज़न बढ़ाने के लिए आप आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic powder for weight gain) को अपना सकते हैं। आयुर्वेद में मौजूद औषधियां चूर्ण या पाउडर का उपयोग करके आप अपना वज़न बढ़ा सकते हैं।

वज़न बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक पाउडर (Ayurvedic powder for weight gain)

मोटा होने के लिए आप अश्वगंधा पाउडर, शतावरी पाउडर, इत्यादि आयुर्वेदिक पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

1. शतावरी का पाउडर (Shatavari Powder for weight gain)

शतावरी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी हैं। जिसका उपयोग करके शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को वज़न बढ़ाने के लिए शतावरी पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता हैं। इससे डिलीवरी के दौरान होने वाले जोख़िम को कम करता हैं। शतावरी पाउडर के साथ साथ शतावरी कैप्सूल भी वज़न बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाता हैं।

2. यष्टिमधु का पाउडर (liquorice powder for weight gain)

वज़न बढ़ाने या मोटा होने के लिए भोजन के साथ-साथ आयुर्वैदिक सप्लीमेंट भी आपके लिए उपयोगी हो सकता हैं। नियमित रूप से यष्टिमधु पाउडर का सेवन करके आप अपनी पाचन शक्ति को मज़बूत कर सकते हैं। जिससे शरीर में खाना लगता हैं। पाचन की गड़बड़ी होने से भी कई लोगों का वज़न नहीं बढ़ता हैं। ऐसे में यष्टिमधु पाउडर आपके लिए प्रभावकारी हो सकता हैं।

3. अश्वगंधा चूर्ण से बढ़ सकता हैं मोटापा (Ashwagandha powder can increase obesity)

वज़न को सही तरीक़े से बढ़ाने के लिए अश्वगंधा चूर्ण का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए अश्वगंधा पाउडर लाभकारी होता हैं। रोज़ाना दूध के साथ अश्वगंधा पाउडर का सेवन करने से भी वज़न को बढ़ाया जा सकता हैं। पानी के साथ भी आप अश्वगंधा चूर्ण को लें सकते हैं। यह शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ वज़न बढ़ाने में भी लाभकारी हो सकता हैं।

4. सफ़ेद मूसली वज़न बढ़ाने में मददगार (Safed Musli helps in increasing the weight)

सफ़ेद मूसली का पाउडर का सेवन वज़न बढ़ाने के लिए में लाभकारी हो सकता हैं। यह मांसपेशियों और वज़न दोनों को अच्छे तरीक़े से बढ़ाता हैं। इससे आपकी ताक़त भी बढ़ती हैं। शरीर की कमज़ोरी को भी सफ़ेद मूसली दूर करने में सहायक होती हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने से तनाव और डिप्रेशन की परेशानी कम होती हैं। शरीर को स्वस्थ और वज़न को बढ़ाने के लिए सफ़ेद मूसली बेहद जरूरी हैं। इससे आपका वज़न नैचुरल तरीके से बढ़ जाता हैं।

5. मुलेठी से बढ़ाएं वज़न (Increase weight with liquorice)

शरीर की इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर का वज़न बढ़ाने के लिए भी मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज़ाना सही तरीक़े से मुलेठी का इस्तेमाल करके वज़न के साथ-साथ शरीर की कमज़ोरी को भी दूर करने में सहायक होता हैं।

वज़न को बढ़ाने के लिए आप सफेद मुसली, अश्वगंधा चूर्ण, तथा शतावरी चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नैचुरल तरीके से वज़न को बढ़ाता हैं।

आप घरेलू नुस्खे अपना कर भी अपना वज़न को बढ़ा सकते हैं। जैसे:-

केला का सेवन (Eating banana)

रोजाना कम से कम तीन से चार केला का सेवन करें। इससे दूध या दही के साथ भी खा सकते हैं। यह वज़न बढ़ाने में मददगार करती हैं।

दूध और शहद का सेवन (Milk and honey)

रात में सोने का पहले दूध के साथ शहद को लें। यह वज़न को वृद्धि करने में मदद करता हैं।

बादाम खजूर और अंजीर का सेवन
(Consumption of almonds, dates and figs)

चार बदाम, खजूर, और अंजीर को पीसकर दूध में उबाल लें। उबलने के बाद दूध को सोने के पहले पिएं।

बींस का सेवन (Eating beans)

बिंस पौष्टिक होने के साथ-साथ वज़न बढ़ाने में भी मदद करता हैं।

दूध और ओट्स का सेवन (Consumption of milk and oats)

दूध को ओट्स के साथ खाएं। दूध में गेहूं का दलिया बनाकर सेवन करें। इससे वज़न में वृद्धि होगा।

सेब और गाजर का सेवन (Apple and Carrot Consumption)

सेव और गाजर को बराबर हिस्सा में लेकर कद्दूकस कर लें। इसे दोपहर भोजन के बाद सेवन करें। कुछ दिनों में लाभ मिलेगा।

किशमिश का सेवन (Eating raisins)

चार घंटे तक दूध में किशमिश को भिगोकर रखें। दूध को उबाल लें। फ़िर दूध और किशमिश का सेवन करें। इससे वज़न तेजी से बढ़ती हैं।

सोयाबीन का प्रयोग (Use of soybeans)

सोयाबीन एवं अंकुरित अनाज का सेवन करें। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होती हैं। जिससे शरीर मजबूत होता हैं। और वज़न भी बढ़ता हैं।

जौ का करें सेवन (Eat barley)

जौ का खीर बनाकर खाएं। महीने में दो बार इस खीर का सेवन करने से वज़न में काफ़ी वृद्धि होती हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *