कब्ज़ में रोज़ पिएं एक गिलास अमरूद का जूस, जानें इसके अन्य लाभ

Smina Sumra
6 Min Read
Benefits of drinking guava juice

Benefits of drinking guava juice: अमरूद जूस पीने के फ़ायदे: अमरूद के जूस में विटामिन-ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Benefits of drinking guava juice: अमरूद खाने से शरीर में कई फ़ायदे होते हैं। यह पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ-साथ इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी कई संक्रामक बीमारियों से शरीर को बचाता है। लेकिन आज हम केवल अमरूद की ही नहीं बल्कि पूरे अमरूद के जूस के बारे में बात करेंगे।

अमरूद के जूस में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अमरुद शरीर को इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने के साथ-साथ हाइड्रेट भी करने में काफ़ी मददगार है। इसके अलावा अमरुद में पाए जाने वाले विटामिन-सी फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-ए भी शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक है। अमरूद का जूस वज़न कम करने में भी बहुत प्रभावकारी है। आइए विस्तार से जाने अमरुद जूस पीने के फ़ायदे।

:- अमरूद का जूस पीने के फ़ायदे (Benefits of drinking guava juice)

1. पेट साफ़ करता हैं।
(Clears the stomach)

पेट की सफ़ाई करने में अमरूद का जूस काफ़ी मददगार होता है। अमरूद के जूस (Benefits of drinking guava juice) में पाए जाने वाले एक ख़ास तरह के गुण जो पेट की सफ़ाई करता है और पाचन तंत्र को ठीक करता है। अमरूद का जूस मेटाबॉलिज्म को तेज़ करता हैं। और पाचन की क्रिया में तेज़ी लाता हैं। जिससे शौच की क्रिया तेज़ी से होती है और मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है। पेट साफ़ करने में लाभदायक है। आप इसे सुबह ख़ाली पेट या शाम को बना कर पी सकते हैं। यह आपके पेट को साफ़ रखने में मदद करता है।

2. अमरूद का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
(Guava juice is rich in nutrients)

अमरूद के जूस में लाइकोपीन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से संपूर्ण होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करने में प्रभावी होता है। और डीएनए को प्रभावित होने से बचाता है। यह स्किन को भी समय-समय पर डिटॉक्स करते रहता है। और हानिकारक चीज़ों का असर होने से बचाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर की पुरानी बीमारियां भी नहीं बढ़ती और आपका शरीर ज़्यादा समय तक स्वस्थ रहता है।

3. अमरूद का जूस चेहरे को चमकदार बनाता है।
(Guava juice makes the face glowing)

अमरूद के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, लाइकोपीन, beta-carotene, और ल्यूटीन पाया जाता है। जो चेहरे को चमकदार बनाता है और झुर्रियों को भी कम करता है। इसके अलावा अमरूद के जूस में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और पोटेशियम की प्रचुर मात्रा होती है। जो बहुत प्रभावकारी एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफायर है। यह त्वचा में लचीलापन बनाए रखता हैं इस प्रकार आपकी चेहरा से झुर्रियों को कम करता है। और त्वचा की ख़ूबसूरती को बढ़ाता है।

4. अमरूद का जूस डायबिटीज़ में फायदेमंद
(Guava juice beneficial in diabetes)

डायबिटीज़ के मरीजों को अमरूद का जूस पीने से काफ़ी लाभ होता है। डायबिटीज के मरीजों को अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल की वजह से हदय या तंत्रिका तंत्र को क्षति होने का ख़तरा रहता है। अमरूद के जूस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम रहता है। जो चीनी के अवशोषण में तेज़ी से सहायता करता है। उच्च स्तर में फाइबर भी मौजूद होते हैं। जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करता है। अमरूद के जूस का एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के इलेक्ट्रोलाइट में पोटेशियम को बैलेंस करने में सहायता करते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी होता है।

5. अमरूद का जूस ब्रेन हेल्थ के लिए लाभदायक
(Guava juice is beneficial for brain health)

अमरूद का जूस मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ा देता है। क्योंकि यह शरीर में परिसंचरण को अधिक कर देता है। अमरूद के जूस में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा होती है। जो मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सर्कुलेशन को बेहतर कर देता है। अमरूद का जूस ब्रेन बूस्ट कर देता है। इसके अतिरिक्त अमरूद के जूस में मौजूद खनिज आपके शरीर में अनावश्यक सोडियम को प्रभावित करने से रोकने में सहायता करता है।

इसके अतिरिक्त अमरूद के जूस में विटामिन-बी 9, और फोलिक एसिड, प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक है। यह बच्चे का तंत्रिका तंत्र को विकसित करने में सहायता प्रदान करता है। और बच्चों को तंत्रिका से जुड़ी बीमारियों से बचाता है।

यह विटामिन और अन्य ज़रूरी पोषक तत्वों की मात्रा भी प्रदान करता है। जो एक महिला को उनकी डाइट में पोषक तत्वों की ज़रूरत को पूरा करता है। अमरूद के जूस या फल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पेट में दर्द, गैस, पेट फूलने, और कब्ज़ जैसी समस्याएं हो सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *