ओट्स को डायबिटीज़ में कैसे खाना चाहिए? जाने इसके फ़ायदे और नुक़सान

Smina Sumra
6 Min Read

ओट्स का सेवन डायबिटीज़ के मरीजों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कभी-कभी इसका ज़्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर को नुक़सान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

Oats in diabetes: डायबिटीज़ एक ऐसी समस्या है जिसमें शरीर का ब्लड शुगर लेवल काफ़ी ज़्यादा बढ़ जाता है। जिसके कारण शरीर में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। ऐसी स्थिति में डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों को अपने डाइट को लेकर विशेष तौर ध्यान रखना चाहिए। ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो डायबिटीज़ के मरीजों को खाने से परहेज करना पड़ता है।

डायबिटीज़ की बीमारी से जूझ रहे लोगों को फाइबर से भरपूर चीज़ों का सेवन करना चाहिए। ऐसी कई तरह की चीजें है जिसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जिसमें एक ओट्स भी शामिल है। डायबिटीज़ के मरीजों को ओट्स खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप ओट्स खाने के सही तरीकों के बारे में जानते हैं?

डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों को सही तरीक़े से ओट्स का सेवन करना चाहिए। अगर आप गलत तरीकों से ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपको काफ़ी नुकसान भी हो सकता है। आज हम डायबिटीज़ के मरीजों को ओट्स खाने के तरीकों के बारे में बात करेंगे और साथ साथ डायबिटीज़ में ओट्स खाने के फ़ायदे और नुक़सान को भी जानेंगे।

:- डायबिटीज के मरीज को ओट्स खाने के फ़ायदे (Benefits of eating oats for diabetic patient)

ओट्स का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। ओट्स से कई तरह की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानें इसके बारे में

1. ओट्स में फाइबर अच्छी मात्रा में पाई जाती है। ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स(GI) कम होता है। ऐसी स्थिति में ओट्स का सेवक करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

2. ओट्स में घुलनशील फाइबर मौजूद रहता है जो डायबिटीज़ के मरीजों को होने वाली हदय संबंधी परेशानियों को और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करती है।

3. अन्य ब्रेकफास्ट से अगर तुलना की जाए तो ओट्स में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है।

4. ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो आपके पेट को अधिक समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। जिसके कारण ओट्स आपके वज़न को कम करने में भी सहायता करता है।

5. डायबिटीज़ के मरीजों में पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने ओट्स काफ़ी मददगार होता है।

:- डायबिटीज़ के मरीज़ को ओट्स खाने के नुक़सान (Disadvantages of eating oats for diabetic patient)

डायबिटीज़ के मरीजों को ओट्स खाने से कई तरह के फ़ायदे हो सकते हैं। ओट्स से होने वाली हानि की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कभी-कभी ओट्स से नुक़सान की भी संभावना होती है। आइए जानें इस बारे में

अगर आप तुरंत बनने वाली ओट्स खाते हैं तो यह आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इसके अलावा आपको अधिक मात्रा में ओट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को डायबिटीज़ के साथ गैस्ट्रोपैरेसिस की भी समस्या होती है। उन्हें कम मात्रा में ओट्स का सेवन करना चाहिए।

ओट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिसके कारण यह पेट साफ़ करने में यह समस्या पैदा कर सकती है। डायबिटीज़ के साथ गैस्ट्रोपैरेसिस की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही ओट्स का सेवन करना चाहिए।

:- डायबिटीज़ के मरीजों के लिए कैसा और कौन सा ओट्स फायदेमंद होता है। (How and which oats are beneficial for diabetic patients)

1. डायबिटीज़ के मरीज़ को ओट्स ज़्यादा मसालेदार बनाकर नहीं खाना चाहिए।

2. डायबिटीज़ मरीजों को खाने वाले ओट्स को धीमा आंच में पकाना चाहिए।

3. ओट्स कच्चा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसे उबालकर खा सकते हैं।

4. ओट्स को आप दूध या शहद के साथ खा सकते हैं। इससे आपका टेस्ट बदल जाएगा। लेकिन आपको चीनी वाले ओट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

5. इंस्टेंट तरीकों से बनने वाले ओट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। हमेशा फाइबर से भरपूर ओट्स को ही चुनना चाहिए।

6. ओट्स में बहुत अधिक मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जिस कारण आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक हो सकती है।

7. ओट्स में ज़्यादा मात्रा में कैलोरी वाला स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज़ के मरीजों को ओट्स का सेवन करना काफ़ी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन कभी-कभी कुछ बातों का ख़्याल रखना भी बहुत ज़रूरी होता है। अगर आप इंस्टेंट ओट्स या अधिक शुगर वाले ओट्स (Benefits of eating oats for diabetic patient) को खाएंगे तो यह आपको फ़ायदे के बदले नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा आप हमेशा डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह पर ही ओट्स खाएं। और सही ओट्स का चुनाव करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *