बच्चों को पिस्ता खाने के फ़ायदे, बच्चों को पिस्ता कैसे खिलाएं? जानें इसके फ़ायदे

Smina Sumra
6 Min Read
Benefits of eating pistachios for kids

अपने बच्चों को उनकी पसंद की चीज़ों में पिस्ता मिलाकर खिला सकते हैं। पिस्ता खाना बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Benefits of eating pistachios for kids: ड्राई फ्रूट्स बच्चों के लिए बेहद ज़रूरी होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन मसल्स बनाने में काफ़ी मददगार होते हैं। बच्चों के दिमागी विकास के लिए भी प्रोटीन ज़रूरी होता है। बच्चों को ड्राई फ्रूट्स खाने के और भी कई फायदे हैं। लेकिन आज हम सिर्फ एक ही ड्राई फ्रूट्स बारे में बात करेंगे जो कि पिस्ता है।

पिस्ता (Benefits of eating pistachios for kids) में फाइबर और जिंक अच्छी मात्रा में पाई जाती है। ये बच्चों के मानसिक विकास, पाचन क्रिया और इम्युनिटी बढ़ाने में काफ़ी मददगार होता है। इसमें पाए जाने वाला आयरन बच्चों में खून तेज़ी से बढ़ाता है। इसके अलावा पिस्ता खाने के और भी कई फायदे हैं आइए जानते हैं विस्तार से

:- बच्चों को पिस्ता खाने के फ़ायदे
(Benefits of eating pistachios for kids)

1. पिस्ता पेट के लिए फायदेमंद होता है:-

बच्चों के मल त्याग में पिस्ता मदद करता है। पेट साफ़ करने में भी पिस्ता मदद करता है। और गैस या कब्ज़ होने से रोकता है। पिस्ता में फाइबर और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इसके साथ साथ यह पानी को सोखता है और मल को मुलायम करता है। इस प्रकार पिस्ता पेट साफ़ करने में बच्चों की मदद करता है।

2. पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है:-

पिस्ता में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल भरपूर पाया जाता है यह बच्चे को बढ़ाने में तेज़ी से मदद करता है। बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्व की ज़रूरत होती है ऐसे में पिस्ता में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे कि थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, बी 6, विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन ई बच्चों के विकास में मदद करता है। मांसपेशियां, हड्डियां और आंतरिक अंगों के विकास में भी मदद करता है। यह नर्वस सिस्टम को भी मज़बूत करता है। बच्चे की सोचने और समझने की क्षमता का विकास करता है। नियमित रूप से 20 ग्राम पिस्ता का सेवन करने से बच्चों की ह्रदय गति में भी सुधार होता है।

3. पिस्ता इम्यूनिटी सिस्टम को मज़बूत करता है:-

बच्चों को पिस्ता खिलाने से उनका इम्युनिटी पावर मज़बूत होता है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण बच्चे ज़्यादातर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। तरह तरह के जीवाणु संक्रामक और वायरस कमज़ोर प्रतिरक्षा को हानि पहुंचाते हैं। पिस्ता वाइट ब्लड सेल को बढ़ाता है। जो इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत करने के लिए बहुत ज़रूरी होता है।

4. पिस्ता दिमाग़ को तेज़ करता है:-

100 ग्राम पिस्ता में 560 किलो कैलोरी ऊर्जा पाई जाती है। जो बच्चों को मज़बूत और ताकतवर बनाता है। ये ब्रेन बूस्टर होता है जो दिमाग को तेज़ करने के साथ-साथ मज़बूत भी बनाता है। 100 ग्राम पिस्ता में 475 मिलीग्राम फास्फोरस की मात्रा पाई जाती है। जो बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए बेहद ज़रूरी है। पिस्ता बच्चों में सोचने समझने की क्षमता को बढ़ा देता है। बच्चे का दिमाग तेज़ होता है साथ ही किसी भी चीज़ को याद रखने में ये बच्चों की मदद करता है। इसलिए बच्चों को पिस्ता का सेवन ज़रूर खिलाना चाहिए।

5. पिस्ता हड्डियों के विकास में मदद करता है:-

पिस्ता में एमिनो एसिड होते हैं। जो बच्चों के विकास में बेहद मददगार होते हैं। यह हड्डियों की संरचना करने के साथ-साथ हड्डियों का विकास भी करते हैं। हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक होता है। नियमित रूप से पिस्ता का सेवन करने से हड्डियों को कैल्शियम मिलता है। साथ ही हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह कैल्शियम बच्चों के दांतो को भी मज़बूत बनाता है।

:– बच्चों को पिस्ता कैसे खिलाएं?
(How to feed pistachios to babies)

बच्चों को पिस्ता कई तरह से खिलाया जा सकता है जैसे कि:

1. आप उन्हें सीधे तौर पर पिस्ता खिला सकते हैं।

2. पिस्ता को दूध में मिलाकर दे सकते हैं।

3. पिस्ता को स्नेक्स, स्मूदी या बिस्किट में मिलाकर दे सकते हैं।

4. बच्चों को पिस्ता को पीसकर हल्दी पाउडर में मिलाकर दे सकते हैं।

इस प्रकार के तरीकों से आप अपने बच्चे को पिस्ता का सेवन करा सकते हैं। ये उनकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप अपने बच्चे को सीधे तौर पर पिस्ता नहीं खिला रहे हैं तो किसी चीज़ में मिलाकर दे सकते हैं। और अपने बच्चों को मज़बूत ताकतवर और स्वस्थ बना सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *