गेंदे के फूल के इस्तेमाल से करें अपनी त्वचा संबंधी सभी समस्याएं दूर…

Smina Sumra
7 Min Read
benefits of marigold

Benefits of marigold: गेंदे का फूल त्वचा के लिए रामबाण माना जाता है। इस फूल का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। आप इस फूल के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

Benefits of marigold: सर्दियों के मौसम में ही गेंदे के फूल ज़्यादातर खिलते हैं। इस फूल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पीले रंग के कई शेड्स में मौजूद गेंदे के फूल देखने में भी काफ़ी ख़ूबसूरत लगते हैं। इस फूल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। और यह सारे गुण मिलकर त्वचा (Benefits of marigold) को संक्रमण से बचाते हैं। गेंदे के फूल में पाए जाने वाले ये गुण कोलेजन उत्पादन को उत्तेजित कर झुर्रियों को रोकते हैं। साथ ही यह त्वचा से निकलने वाले तेल को भी कम करते हैं।

त्वचा की अंदरूनी सफ़ाई करते हैं…

गेंदे के फूल में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह गुण चेहरे की अशुद्धियों को दूर कर त्वचा की अंदरूनी सफ़ाई करते हैं। गेंदे के फूल के त्वचा के लिए फ़ायदे ही फ़ायदे हैं।

त्वचा के अलावा भी गेंदे के फूल कई तरह से लाभदायक होते हैं। इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज हम विशेष रूप से गेंदे के फूल को त्वचा के इस्तेमाल के लिए ही बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस फूल के त्वचा के लिए कौन कौन से फ़ायदे होते हैं?

1. एक्ने के लिए

गेंदे के फूल से बना हुआ फेस पैक त्वचा के लिए मददगार होता है। यह विशेष रूप से एक्ने की समस्या को दूर करता है। असल में गेंदा के फूल में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा से एक्ने को साफ़ कर देते हैं। और गेंदे के फूल के तेल गलैंड्स को क्लीन करने का काम करते हैं। त्वचा की क्लीनिंग के लिए गेंदे का फूल का फेस पैक काफ़ी प्रभावी होता है। अगर आपको भी एक्ने की समस्या है तो आप गेंदे के फूल का एंटी फेस पैक बना सकते हैं। और इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं। गेंदे के फूल से एंटी एक्ने फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप-

:- ताजे-ताजे गेंदे के फूल ले लें।

:- अब इन फूलों को अच्छे से पीस लें।

:- उसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिला लें।

:- अब आप इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें।

:- आप इसे चेहरे पर लगाने के बाद 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।

:- उसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

2. जलन की समस्या दूर करें

कई बार चेहरे पर जलन की समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में आप गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदे के फूल में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है जो चेहरे के जलन को ख़त्म करता है। इससे त्वचा से जुड़ी और भी समस्याएं दूर होती हैं। जलन से जल्द राहत पाने के लिए आप गेंदे के फूल का फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप-

:- 2 गेंदे के फूल को लेकर पीस लें।

:- उसके बाद इसमें थोड़ा सा बेसन, एलोवेरा जेल और चंदन मिलाएं।

:- अब इसे चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

:- 30 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

3. चेहरे की सूजन दूर करें

गेंदे का फूल चेहरे की सूजन की समस्या को भी दूर करता है। अगर आपको भी चेहरे की सूजन की समस्या है तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदे के फूल में पाया जाने वाला एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा की सूजन को कम करता है। और त्वचा को राहत और ठंडक दिलाता है।

इसके लिए सबसे पहले आप-

:- गेंदे के कुछ फूलों को लेकर पीस लें।

:- उसके बाद उसमें हल्दी और शहद मिला लें।

:- मिलाने के बाद इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें।

:- उसके बाद इसे लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

:- लगभग आधे घंटे बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

इसके अलावा चेहरे पर खुजली, जलन और सूजन तीनों से राहत पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप गेंदे के फूल की तरह ही पुदीने की पत्तियों से फेस पैक बना लें। इसे लगाने से इन समस्याओं से राहत मिलती है। और चेहरे में निखार और चमक आ जाती है।

त्वचा अंदर तक स्वास्थ बनते हैं…

इन सारी समस्याओं के अलावा गेंदे के फूल और भी कई समस्याओं को दूर करते हैं। अगर किसी को दाद, खाज और खुजली की समस्या है तो भी गेंदे के फूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। गेंदे के फूल के इस्तेमाल से त्वचा अंदर तक स्वास्थ बनते हैं। वैसे लोग भी गेंदे के फूल का फेस पैक यूज़ कर सकते हैं जिनकी त्वचा डल हो गई है। या जिन्हें थकान जल्दी हो जाती है उनकी भी समस्या गेंदे के फूल के फेस पैक से दूर हो जाती है।

इस तरह के फेस पैक को बनाने के लिए आप गेंदे के फूल को पीसकर उसमें थोड़ा सा कपूर मिला दें। अब इस फेस पैक को दाद, खाज या खुजली वाले जगहों पर लगाएं। जब यह लेप थोड़ा सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *