तूतमलंगा या तुकमलंगा सेहत के लिए फायदेमंद औषधि, जानें इसके फ़ायदे और नुक़सान

Smina Sumra
5 Min Read
Benefits of Tukmalanga

तूतमलंगा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद औषधि है। इसका उपयोग डायबिटीज़, बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं में किया जाता है। आइए जानते हैं इसके फ़ायदे और नुक़सान के बारे में।

Benefits of Tukmalanga: तूतमलंगा है या कमलंगा (Benefits of Tukmalanga) स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद औषधि मानी जाती है। तूतमलंगा को बहुत कम लोग पहचान पाते हैं। जिसकी वजह से लोग इसे सामान्य पौधा मानकर कर अनदेखा कर देते हैं। तूतमलंगा का उपयोग दस्त, आंखों से जुड़ी बीमारियां, या फिर बवासीर आदि की समस्या में बेहद लाभदायक माना जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी तूतमलंगा का इस्तेमाल किया जाता है।

तूतमलंगा एक तरह का पौधा है। जो बहुत सारी जगहों पर पाया जाता है। इसके पौधों में फल या फूल सारे मौसम में लगते हैं। तूतमलंगा के पत्ते छोटे-छोटे होते हैं। और उसकी फूल भी छोटे पर तीन से चार पुष्पित के साइज़ में होते हैं। तूतमलंगा के बीज और फल का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो फिर आइए जानते हैं तूतमलंगा के फ़ायदे और नुक़सान के बारे में।

:- तूतमलंगा के फ़ायदे
(Benefits of Tukmalanga)

तुकमलंगा एक तरह का पौधा होता है। जो अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे लोग सब्जा भी कहते हैं। शरीर के अच्छे सेहत के लिए इसका उपयोग बहुत लाभदायक माना जाता है। आयुर्वेदाचार्य के मुताबिक़ तूतमलंगा शरीर के लिए बहुत सेहतमंद माना जाता है। लेकिन इसका ज़्यादा मात्रा में सेवन शरीर को नुक़सान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं तूतमलंगा के शरीर के लिए फ़ायदे।

1. तूतमलंगा में स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद पोषक तत्व फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। इसका रोज़ाना सेवन शरीर में पोषण देने का कार्य करती है। और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में भी बहुत राहत देती है। कब्ज़ और गैस की परेशानी में भी तूतमलंगा काफ़ी उपयोगी माना जाता है। रोज़ाना इसका सेवन करने से भोजन की पाचन क्रिया अच्छे से होती है। और कब्ज़, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से निदान मिलता है। आप आयुर्वेदाचार्य के सलाह पर इसका उपयोग कर सकते हैं।

2. एनीमिया या शरीर में ख़ून की कमी की समस्या का समाधान के लिए तूतमलंगा का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए तूतमलंगा का सेवन करना चाहिए। तुकमलंगा में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। जो एनीमिया की समस्या में समाधान करने का काम करती है।

3. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तूतमलंगा काफ़ी मददगार माना जाता है। शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए तूतमलंगा में मौजूद पोषक तत्व काफ़ी कारगर साबित होते है। और शरीर में बीमारियां होने से बचाते हैं।

4. तूतमलंगा आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। तूतमलंगा के बीज का काढ़ा आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इस काढ़े से आंखों को रोज़ाना धुलने से आंखों को फ़ायदा मिलता है।

5. तूतमलंगा का इस्तेमाल बवासीर की समस्या में भी बहुत उपयोगी माना जाता है। तूतमलंगा में मौजूद औषधिय गुण बवासीर की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तूतमलंगा के बीज का उपयोग बवासीर में किया जाता है। बवासीर की समस्या में तूतमलंगा के इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें लेनी चाहिए।

:- तूतमलंगा के नुक़सान
(Disadvantages of Tutmalanga)

शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए तूतमलंगा को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कई तरह के गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए तूतमलंगा के बीज फायदेमंद भी होते हैं। लेकिन इसका ज़्यादा उपयोग आपके शरीर को नुक़सान पहुंचा सकता है। कुछ लोगों को तूतमलंगा का सेवन करने से एलर्जी की शिकायत होने लगती है। इसलिए जिन लोगों को इससे एलर्जी हो उसे तूतमलंगा का उपयोग नहीं करना चाहिए।

इसके अतिरिक्त प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए तूतमलंगा का सेवन नुक़सानदायक माना जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *