शरीर पर सफ़ेद चंदन लगाने से कई फ़ायदे, जानें इस्तेमाल का तरीक़ा

Smina Sumra
5 Min Read
Benefits of white sandalwood

Benefits of white sandalwood: सफ़ेद चंदन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। इसका उपयोग करके शरीर के कई परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं। आइए जानें विस्तार से।

Benefits of white sandalwood: सफ़ेद चंदन की लकड़ी और तेल का उपयोग कई प्रकार के औषधि को बनाने के लिए किया जाता हैं। ज़्यादातर लोग सफेद चंदन और लाल चंदन में अंतर नहीं समझ पाते हैं। सफेद चंदन का प्रयोग गले में खराश, ब्रोकाइसिक, बुखार, सामान्य सर्दी, और खांसी जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता हैं। सफेद चंदन का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए किया जाता हैं। सफेद चंदन का प्रयोग यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन, लीवर की बीमारी, या गॉल ब्लाडर की थैली में होने वाली दिक्कत को दूर करने के लिए किया जाता हैं। सफेद चंदन से आपके शरीर पर किसी तरह का नुकसान भी नहीं हो सकता। ये आपकी मानसिक एकाग्रता को भी बढ़ाती हैं। साथ-साथ मन को शीतल बनाए रखने में सफेद चंदन अत्यंत प्रभावी माना जाता हैं।

सफ़द चंदन के फ़ायदे (Benefits of white sandalwood)

सफ़द चंदन (Benefits of white sandalwood) का उपयोग आयुर्वेदिक दवा बनाने में किया जाता हैं। इसके अलावा सफेद चंदन का प्रयोग साबुन तेल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने में किया जाता हैं।

:- आंखों के लिए सफ़द चंदन (White sandalwood for eyes)

आंखों की समस्या को कम करने के लिए सफेद चंदन का काफ़ी उपयोग किया जाता हैं। आंखों में मोतियाबिंद या पर्दे में आई किसी तरह की समस्या को कम करने में प्रभावी होता हैं। हालांकि सफेद चंदन का प्रयोग सीधे तौर पर आंखों में नहीं होता बल्कि कई तरह के आयुर्वेदिक औषधि में इसका इस्तेमाल करते हैं।

:- अल्सर की समस्या में सफेद चंदन
(White sandalwood in ulcer problem)

सफेद चंदन के अर्क का प्रयोग अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त सफेद चंदन द्वारा बनाई गई आयुर्वेदिक औषधियों से पेट दर्द जैसी परेशानियों को ठीक किया जा सकता हैं।

:- खुजली में सफेद चंदन का प्रयोग (Use of white sandalwood in itching)

सफेद चंदन स्किन पर होने वाली समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। स्किन पर किसी तरह की समस्या होने पर सफेद चंदन की लकड़ी का पेस्ट बनाकर सीधे स्किन पर लगाने से काफ़ी सुधार होता हैं।

:- दांतो के दर्द में कारगर सफेद चंदन (White sandalwood effective in toothache)

दांतों की दर्द की समस्या होने पर सफेद चंदन का तेल का उपयोग किया जाता हैं। दांतो को मजबूत बनाने के लिए चंदन का तेल में कसैला गुण मददगार होता हैं। जिनसे मसूड़ों में मजबूती के साथ साथ दांतो के दर्द में आराम मिलता हैं।

:- संक्रमण से बचाता है सफ़द चंदन (White sandalwood prevents infection)

सफेद चंदन का उपयोग से संक्रमण जैसी समस्या को दूर किया जा सकता हैं। इसकी अरोमा थेरेपी में चंदन के तेल का प्रयोग करने से वायरल या बैक्टीरियल समस्या को कम किया जा सकता हैं।

:- शरीर के गंध को दूर करने में करें प्रयोग (Use it to remove body odor)

सफेद चंदन का उपयोग कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में होता हैं। यह आपके शरीर की गंध को दूर करने में सहायक होता हैं। इससे कई प्रकार के इत्र, साबुन, और डिओड्रेंड बनाया जाते हैं।

:- सफ़द चंदन का उपयोग कैसे किया जाता है? (How is white sandalwood used)?

:- सफेद चंदन का प्रयोग तेल के रूप में किया जा सकता हैं।

:- ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे साबुन, क्रीम, तेल बनाने में सफेद चंदन का इस्तेमाल किया जाता हैं।

:- लेप के लिए सफेद चंदन का प्रयोग किया जाता हैं।

:- सफ़द चंदन के नुक़सन (Disadvantages of white sandalwood)

आयुर्वेदिक डॉक्टर का मानना हैं कि सफेद चंदन का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिएं। अगर इसका अधिक सेवन करेंगे तो यह आपके शरीर को कई तरह से नुक़सन पहुंचा सकते हैं। जैसे:-

सफेद चंदन के इस्तेमाल से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती हैं. जिससे शरीर पर खुजली, जलन, और सूजन जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।

सफेद चंदन मौखिक रूप से उपयोग करने से जी मिचलाना, पेट खराब होना, पेशाब में खून आना, मुंह में खुजली, जैसी परेशानियां हो सकती हैं

सफेद चंदन का प्रयोग आयुर्वेद में बहुत किया जाता हैं। लेकिन जब आप पहली बार इसको प्रयोग कर रहे हैं तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *