प्रोटीन से भरपूर इन चीज़ों का रात में ना करें सेवन, हो सकती है नींद ख़राब

Smina Sumra
6 Min Read
Best Time to Take Protein

Diet tips:रात में प्रोटीन खाने के नुक़सान। रात में प्रोटीन का भरपूर सेवन करने से गैस और पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती है। आइए जानते हैं इसके नुक़सान।

प्रोटीन शरीर के लिए सबसे उपयोगी चीज़ हैं। प्रोटीन के बिना शरीर को कमज़ोरी महसूस होने लगती है। और शरीर को एनर्जी भी नहीं मिलती। इसके अलावा यह शरीर के हार्मोन संतुलन के लिए बहुत ज़रूरी हैं। वर्ना इससे क्रेविंग बढ़ती है और मोटापा का ख़तरा रहता हैं। लेकिन कोई भी चीज़ का सेवन एक संतुलित मात्रा में करना चाहिएं। जिससे शरीर को फ़ायदा मिले वर्ना इससे कई तरह की समस्या हो सकती हैं। यही बात प्रोटीन के साथ भी हैं।

अगर आप प्रोटीन (Best Time to Take Protein) को अधिक मात्रा में सेवन करेंगे तो आपको भी डिहाइड्रेशन, डायरिया, कब्ज, या फिर किडनी ख़राब होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप को समझना चाहिए कि प्रोटीन को कब और कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए। डॉक्टर का कहना होता है कि रात में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से आपकी नींद ख़राब हो सकती हैं। जिससे आपके स्वास्थ्य को नुक़सान पहुंचाता हैं। आज हम ऐसी चीज़ों के बारे में बात करेंगे इसे आपको रात में नहीं खाना चाहिए।

मीट (Meat)

मीट में प्रोटीन की सबसे प्रचुर मात्रा होती हैं। इसको पचाने में शरीर को लगभग लंबा समय लगता है। इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है। जिसकी वजह से यह धीरे-धीरे पचता है। जब आप रात में मीट खाते हैं तो यह पेट में अपच और बदहजमी की वजह बनता है। रात में आपका शरीर पूरी समय मीट को बचाने में लगा रहता है। जो आपकी नींद को प्रभावित करती है। जिससे सुबह जगने के बाद भी शरीर को कई समस्या हो सकती है।

दाल (Pulse)

दाल में प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है। दाल खाने के बाद आपके शरीर को बार-बार पानी की ज़रूरत होती है। इसे पचाने में काफ़ी परेशानी होती हैं। अगर आप रात में दाल खाते हैं तो उससे आपको सीने में जलन हो सकती है। जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है। आपको चयापचय की समस्या हो सकती है। बार-बार प्यास लग सकती है। इसलिए रात में दाल नहीं खाना चाहिए। अगर खाते भी है तो सोने के 4 से 5 घंटे पहले खा लें। रात में दाल खाने के बाद अब दही का सेवन कर सकते हैं। या दाल का सिर्फ़ पानी खाएं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज़ कर देगा। और प्रोटीन को पचाने में आपकी सहायता करेगा।

पनीर वाले परांठे (Paneer Parathas)

रात के लिए पनीर पराठा बहुत भारी भोजन है। पनीर पराठा खाने से आपके पेट में गैस की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को मेटाबॉलिज्म कमज़ोर होता है उन्हें उल्टी और मतली का भी वजह बन सकता हैं।

भूनी हुई मछली (Fried fish)

मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3, फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा होती है। रात में गाजर, बींस, और सब्जियों के साथ मछलियों को फ्राई करके आप खाते हैं। तो यह आपकी शरीर के लिए प्रोटीन और ऑयली भोजन है। इसलिए आपको भुनी हुई मछली का सेवन रात में नहीं करना चाहिए।

साग (Greens)

साग में फैट और प्रोटीन दोनों प्रचुर मात्रा में होता है। और इन दोनों को पचाना काफी मुश्किल होता है। देसी घी में बनाया हुआ साग पचाने में और ज्यादा मुश्किल होता है। इसको रात में खाने से दिक्कतें आ सकती है। साथ-साथ अन्य परेशानियां भी हो सकती है।

चिकेन (Chicken)

आपको चिकेन खाना कितना भी अच्छा क्यों नहीं लगता हो पर रात में इसका सेवन कर लिए तो आराम से नहीं सो सकतें। ऐसा इसलिए है क्योंकि चिकेन में प्रोटीन की काफ़ी मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन शरीर में उर्जा लाने का काम करती है। यदि आप रात में चिकेन खाएंगे तो शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ जाएगा। इस वजह से रात में नींद नहीं आती है। जबकि कुछ लोगों को भारीपन की वजह से सोते समय सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इसलिए रात के समय में चिकेन नहीं खाना चाहिए। बल्कि इसे दोपहर में खाना बेहतर होता है।

तो इस प्रकार आपको रात को खाने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन वाला भोजन नहीं करना चाहिए। खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपको भूख नहीं लगी है तो प्रोटीन नहीं खाना चाहिए। अगर आपको पनीर, मीट, चिकन, या फ़िर मछली खाने का मन है तो सोने के 4 से 5 घंटे पहले खा लेना चाहिए। इसके अलावा चयापचय संबंधी परेशानियों में प्रोटीन को नहीं खाना चाहिए। ऐसे में लोगों को प्रोटीन को पचाने में बहुत परेशानी होती हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *