आलीशान जिंदगी जीतीं हैं बिग बॉस फेम सपना चौधरी, कभी पैसे नहीं होने से छूटी थी पढ़ाई

आलीशान जिंदगी जीतीं हैं बिग बॉस फेम सपना चौधरी, कभी पैसे नहीं होने से छूटी थी पढ़ाई

‘तेरी आंख्या का यो काजल’ नाम से नाम कमाने वाली सिंगर सपना चौधरी आज किसी नाम की मोहताज नहीं है। हाल ही में वो एक बेटे की मां बनीं हैं।

सपना चौधरी ने ये मुकाम अपनी मेहनत से पाया है। लेकिन हरियाणा जैसे राज्य में महिला के लिए ऐसा मुकाम पाना आसान नहीं था। आज हम जानेंगे कि सपना चौधरी किस तरह से संघर्ष करते हुए करोड़ों की मालकिन बनीं हैं।

सपना चौधरी 1990 में पैदा हुई। हरियाणा के एक बेहद ही गरीब परिवार में पैदा हुई ये लड़की शुरुआती दिनों में एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी। लेकिन गरीबी आड़े आ गई। स्कूल में पढ़ाई इसलिए पूरी नहीं की क्योंकि पिता के पास परिवार चलाने को भी पैसे नहीं थे। लिहाजा 8वीं के बाद कलम कॉपी से नाता टूटा।

परिवार का खर्च चलाना मुश्किल था। एक्ट्रेस बनने का सपना तो मन में था ही लिहाजा सपना ने सोचा क्यों ना शादी और समारोह में नाच गाकर कुछ पैसे कमा लिए जाए। बस यहीं से शुरु हुआ सपना का वो सफर जो आज भी जारी है। एक सफल स्टेज डांसर बन जाने के बाद सपना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने इसी के दौरान एक एल्बम निकाला जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

एल्बम “तेरी आखा का यो काजल” ने हरियाणवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा दी। जिसने भी इस गाने को सुना वो इसका दीवाना हो गया। सिर्फ एक एल्बम ने सपना को रातों रात स्टार बना दिया।

कितनी है सपना की कमाई

सपना चौधरी की 1 महीने की कमाई लगभग 1 करोड़ है। सपना आज 50 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। नजफगढ़ में सपना का ढाई करोड़ का बंगला है। वहीं कई आलीशान गाड़ियां उनके घर में खड़ी है। आज सपना की लाइफस्टाइल किसी बड़ी  हीरोइन से कम नहीं

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *