अगर शुगर लेवल 300 से पार करें तो अपनाएं ये 5 बेहतरीन टिप्स

Smina Sumra
7 Min Read
Blood sugar level tips

शुगर लेवल बहुत ज़्यादा बढ़ना खतरनाक होता है। जब भी आपका शुगर लेवल 300 से पार हो तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं या इन टिप्स को फॉलो करें।

Tips for high sugar level: आजकल लोगों को शुगर की बीमारी होना सामान्य बात है। लेकिन शुगर की समस्या तक खतरनाक हो जाती है जब इसका लेवल 300 से पार हो जाता है। इसलिए जब सामान्य से ज़्यादा शुगर बढ़ जाए तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वर्ना इससे आपकी जान भी जा सकती है। शुगर बढ़ने के कई लक्षण हैं। जिनके द्वारा आप पता लगा सकते हैं कि आपका शुगर सामान्य से ज़्यादा बढ़ा हुआ है।

शुगर बढ़ने (Blood sugar level tips) का अगर कोई लक्षण आपको नज़र आए तो आप तुरंत इसका कोई उपाय करें। और अगर आपको सांस लेने में समस्या हो, जी मिचलाए या उल्टी आ रही हो तो ऐसी स्थिति में आप कोई घरेलू उपचार के बदले डॉक्टर के पास जाएं। वैसे शुगर को कंट्रोल रखने के लिए इंसुलिन लेना या एक्सरसाइज़ करना भी सही माना जाता है। इसके अलावा भी शुगर को कंट्रोल करने के कई उपाय हैं। इन टिप्स को आप फॉलो कर सकते हैं। ये टिप्स आपको शुगर कंट्रोल करने में मदद करेंगे।

1. ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन लें (Take insulin to control blood sugar)

शुगर का लेवल बहुत बढ़ जाने का मतलब है कि आपके शरीर में इंसुलिन बहुत कम है। शरीर में अगर शुगर लेवल 300 के पार हो जाए तो आपको तुरंत इंसुलिन ले लेना चाहिए। इंसुलिन लेने के 15 से 30 मिनट के बाद आपको दोबारा अपना शुगर लेवल चेक करना है। अगर आपका शुगर अब सामान्य है तो अच्छी बात है। और इंसुलिन लेने के बाद भी अगर आपका शुगर लेवल ज़्यादा है तो आप तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

2. ब्लड शुगर का लेवल कम करने के लिए करें एक्सरसाइज़ (Exercise to lower blood sugar level)

अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को तुरंत कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप एक्सरसाइज़ भी कर सकते हैं। एक्सरसाइज़ करने के लिए आपको शरीर को एनर्जी की ज़रूरत होती है। जिसके लिए आपका शरीर ग्लूकोज का यूज़ कर लेता हैं। और ग्लूकोज का यूज़ होते हीं आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो जाएगा। अगर अगले 24 घंटे तक के लिए आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना चाहते हैं तो आप वॉक करें। शुगर लेवल को तुरंत कंट्रोल करने के लिए आप एक्सरसाइज़ भी कर सकते हैं। उसके बाद आप डॉक्टर से मिलकर सलाह ले सकते हैं। आप एक्सर्साइज़ करने से पहले और बाद में अपना ब्लड शुगर लेवल ज़रुर चेक करें।

3. शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दवा लें (Take medicine to control sugar level) 

अगर आपका शुगर लेवल सामान्य से ज़्यादा है तो आप शुगर की दवा ले सकते हैं। कई बार लोग शुगर की दवा लेना भूल जाते हैं। इस वजह से उनका शुगर लेवल बढ़ जाता है। इस स्थिति में अगर डॉक्टर आपको इंजेक्शन लेने को कहे तो आप इंजेक्शन भी ले सकते हैं। शुगर के मरीजों को हर रोज़ शुगर की दवा लेनी चाहिए। शुगर कंट्रोल रखने के लिए इसके अलावा आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। सामान्य शुगर स्तर के लिए आपको इंसुलिन भी लेना चाहिए। साथ ही आप शुगर की दवाई लेना कभी ना भूलें।

4. पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें (Drink more water)

अगर आप अपना शुगर लेवल तुरंत कंट्रोल करना चाहते हैं तो खूब पानी पिएं। अधिक मात्रा में पानी पीने से यूरिन के रास्ते शुगर का एक्स्ट्रा लेवल शरीर से बाहर निकल जाता है। इसलिए पानी पीने के थोड़ी देर बाद आप फिर से अपना शुगर लेवल जांच करें। इसके बावजूद भी अगर आपका शुगर लेवल कंट्रोल नहीं हुआ है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

5. शुगर बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह लें (Seek doctor’s advice in case of high sugar)

शुगर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिससे आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए जब भी आपका शुगर लेवल 300 पार करें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। या अगर आपको बहुत ज़्यादा प्यास लगे, बार-बार यूरिन आए तब भी डॉटर की सलाह लें। क्योंकि शुगर लेवल बढ़ने से शरीर ब्लड शुगर लेवल की जगह फैट को एनर्जी के लिए इस्तेमाल करने लगता है। शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में लिक्विड की मात्रा असंतुलित हो सकती है। जिससे आपका ब्लड एसिडिक हो सकता है। जो कि आपके स्वस्थ के लिए बहुत बुरा है।

शरीर में शुगर लेवल कितना होना चाहिए? (What should be the sugar level in the body)

नॉर्मल शुगर लेवल (Normal sugar level) 

:- खाने से पहले 80 से 100 mg/dL

:- खाने के बाद 170 से 200 mg/dL

:- खाने के दो से 3 घंटे के बाद 120 से 140 mg/dL

असामान्य शुगर लेवल (Abnormal sugar level)

:- खाने से पहले 126 mg/dL या उससे ज़्यादा

:- खाने के बाद 220 से 300 mg/dL

:- खाने के दो से 3 घंटे के बाद 200 mg/dL या उससे ज़्यादा

इस तरह अगर आप भी अपने शुगर लेवल को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो इन टिप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा आप शुगर कंट्रोल लिखने के लिए हेल्दी डाइट लें। रोज़ाना एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। और अपने ब्लड शुगर लेवल की हमेशा जांच करते रहें।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *