रणबीर कपूर की दोनों एक्स गर्लफ्रेंड ने आलिया भट्ट को दिया खास तोहफा, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

रणबीर कपूर की दोनों एक्स गर्लफ्रेंड ने आलिया भट्ट को दिया खास तोहफा, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

बॉलीवुड शादियों और इसमें मिले गिफ्ट्स को लेकर फैंस का बज काफी ज्यादा हाई रहता है। बीते 14 अप्रैल को लॉन्ग टर्म कपल आलिया भट्ट  और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं। इसके बाद जोड़े ने अपने करीबियों और घरवालों के लिए ‘वास्तु’ में ग्रैंड वेडिंग बैश थ्रो किया था। जिसमें शाहरुख खान, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा और तारा सुतारिया समेत कई सितारे शिरकत करते देखे गए। हालांकि, इस वेडिंग या इसकी पार्टी में रणबीर कपूर की दोनों एक्स गर्लफ्रेंड रहीं कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण  शामिल नहीं हुईं, लेकिन दोनों ही हसीनाओं ने आलिया और रणबीर के लिए खास तोहफे भिजवाए हैं।

एक रिपोर्ट की मानें तो, कैटरीना कैफ  ने आलिया भट्ट को प्लेटिनम ब्रेसलेट दिया है, जिसकी कीमत करीब साढ़े चौदह लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, दीपिका पादुकोण ने कपल को चोपार्ड की घड़ी गिफ्ट में दी है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। इतना ही नहीं आलिया को एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हैंडबैग गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए है।

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह ने रणबीर कपूर को कावासाकी निंजा एच 2 आर बाइक गिफ्ट की है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने आलिया को करीब 9 लाख रुपए का डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया है। तो दोस्त वरुण धवन ने आलिया को गूचि की सैंडल गिफ्ट की है, इस सैंडल की कीमत 4 लाख रुपए है। रणबीर कपूर के बचपन के दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कपल को ऑडी क्यू 8 शादी में तोहफे के तौर पर दी है। इस कार की कीमत 1.3 करोड़ रुपए है।

खबरें है अनुष्का शर्मा ने आलिया को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की करीब 1.6 लाख रुपए की एक ड्रेस गिफ्ट की है। साथ ही अर्जुन कपूर ने अपने दोस्त को जिपर जैकेट दी है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। रणबीर कपूर को सास सोनी राजदान से ढाई करोड़ की घड़ी गिफ्ट मिली है। वहीं बेटी आलिया को डायमंड रिंग मिला है। इतना ही नहीं, आलिया की ननद करीना कपूर ने उन्हें तोहफे में डायमंड नेकलेस गिफ्ट दिया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है।

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *