मंडप में दूल्हे को पीटने लगी दुल्हन, गुस्साए दूल्हे ने उसके बाद जो किया…., देखें मजेदार वीडियो

मंडप में दूल्हे को पीटने लगी दुल्हन, गुस्साए दूल्हे ने उसके बाद जो किया…., देखें मजेदार वीडियो

कहते हैं शादी एक ऐसा लड्डू है जो खाए वह भी पछताए और जो ना खाए वह भी पछताए… इसलिए कई लोग सोचते हैं कि क्यों ना इसे खाकर ही पछताया जाए। जैसा की हम सभी जानते है की शादी के बाद हर पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा जरूर होता है लेकिन ये नोकझोंक अक्सर शादी के कुछ महीनों या सालों बाद होती है। अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको एक ऐसे दूल्हा दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जो अपनी शादी वाले दिन ही मंडप में एक दूसरे से भीड़ गए।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा और दुल्हन की लड़ाई का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी के मंडप में बैठे हैं लेकिन रस्मों के दौरान दोनों की लड़ाई हो जाती है। यह लड़ाई भी बातों वाली नहीं बल्कि हाथों वाली होती है। पहले दूल्हा दुल्हन के ऊपर हाथ उठाता है लेकिन दुल्हन उसे रोक देती है। फिर दुल्हन दूल्हे को मारने की कोशिश करती है। लेकिन दूल्हा भी उसका हाथ पकड़ रोक देता है।

हालांकि इस हाथापाई में दोनों की लड़ाई बड़ा रूप ले लेती है। आलम ये होता है कि दुल्हन वहीं मंडप में गिर जाती है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदार दोनों की लड़ाई को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वे दूल्हा दुल्हन की लड़ाई देख हंसते भी हैं। अब दूल्हा और दुल्हन आपस में किस वजह से भिड़े अभी ये स्पष्ट नहीं है। वैसे कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये हंसी मजाक वाली लड़ाई थी। इसमें कुछ भी सिरियस नहीं था।

लोग बोले- मंडप में ही तलाक हो जाएगा

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर kaunhainyehlog नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अभी तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘यदि मैं पंडित जी की जगह होता तो दोनों के ऊपर तेल छिड़क उन्हें हवनकुंड में स्वाहा कर देता।’ फिर दूसरे ने कहा ‘लगता है इनका तलाक भी इसी मंडप में हो जाएगा।’ फिर एक शख्स कहता है ‘अभी से ये हाल है तो शादी के बाद इनका क्या होगा?’

दूल्हा दुल्हन के बीच हुआ घमासान युद्ध

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kaun Hain Yeh Log (@kaunhainyehlog)

Shilpi Soni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *