चाय पीने की आदत हैं, परंतु घटाना चाहते हैं कैफ़ीन, तो जाने कैफ़ीन फ्री चाय बनाने का तरीक़ा

Smina Sumra
6 Min Read
Caffeine free tea

अगर आप चाय पीने की शौक़ रखते हैं, और कैफ़ीन का उपयोग कम करना चाहते हैं तो क्या कैफ़ीन फ़्री चाय पीना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता हैं।

Caffeine free tea:- ज़्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत एक कप चाय से शुरू होती हैं। वहीं कई लोग तो 1 दिन में कई कप चाय पी जाते हैं। लेकिन हम सभी जानते हैं कि चाय में कैफ़ीन होता है और कैफ़ीन आपके स्वास्थ्य को कई तरह से हानि पहुंचाते हैं। ऐसे में कुछ लोग कैफ़ीन का उपयोग को कम करने के लिए काफ़ी कुछ ट्राई करते हैं जैसे हर्बल चाय पीना, या मन होते हुए भी चाय के लिए मना करना। अक्सर लोग चाय को बहुत पसंद करते हैं वह 1 दिन में सुरक्षित मात्रा से कई गुना अधिक कैफ़ीन का उपयोग कर लेते हैं। इसलिए प्रश्न यह है कि ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? आयुर्वैदिक प्रैक्टिशनर की मानें तो आप अपने कैफ़ीन (Caffeine free tea) के उपयोग को सीमित करने के लिए कैफ़ीन फ्री चाय पी सकते हैं। जिसे बनाना काफ़ी आसान हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैफ़ीन फ़्री चाय कैसे बना सकते हैं? (How to make caffeine free tea)

:- ज्यादा कैफ़ीन के उपयोग से नुक़सान (Disadvantages of using too much caffeine)

चाय पीने से आपके शरीर में इंस्टेंट एनर्जी महसूस हो सकती हैं। लेकिन आप नहीं जानते कि यह आपकी स्वास्थ्य को कितना नुक़सान पहुंचा सकता हैं। डॉक्टर की मानें तो अधिक कैफ़ीन लेने से कई सारी परेशानियां हो सकती हैं। जैसे:-

सोने में परेशानी (Trouble sleeping)

अगर आप कैफ़ीन का ज़्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको नींद आने में समस्या हो सकती हैं। यह आपकी नींद को प्रभावित कर सकती हैं। जिससे आपको नींद नहीं आती। जिस कारण आपको दिन के समय में उनींदापन हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। और रात में बेचैनी वाला नींद का सामना करना पड़ सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure)

कम ब्लड प्रेशर होने पर आपके ब्लड प्रेशर को रेगुलर करने के लिए कैफ़ीन का सेवन मदद करता हैं। लेकिन जब आप ज़्यादा मात्रा में कैफ़ीन लेते हैं तो इसे हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है।

हार्मोंस में गड़बड़ी (Hormonal disturbances)

अगर आप ज़्यादा कॉफ़ी या चाय पीते हैं तो इस वज़ह से आपके हार्मोन्स के स्तर में गड़बड़ी हो सकती हैं। ज़्यादातर एस्ट्रोजन के स्तर में। कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है हार्मोन में असंतुलन।

एंग्जायटी (Anxiety)

अक्सर जब आप परेशान रहते हैं, या तनाव में रहते हैं, तो ऐसे में एक कप कॉफ़ी या चाय पीना अच्छा या उर्जात्मक बनाने में मदद कर सकता हैं। लेकिन चाय या कॉफ़ी अधिक पीने से दिल की धड़कन, घबराहट, चिंता जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। साथ साथ तनाव को भी बढ़ा सकता हैं।

ख़राब पोषक तत्व का अवशोषण (Poor nutrient absorption)

अगर आप अधिक कैफ़ीन का सेवन करते हैं, तो इस कारण आपके शरीर में पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित नहीं होते है। जिससे आप जो खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं उसका पूरा फायदा आपके शरीर को नहीं मिल पाता है।

अधिक मात्रा में चाय और कॉफ़ी पीना हड्डियों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों का कमज़ोर होने का ख़तरा होता हैं। अधिक मात्रा में कैफ़ीन का सेवन करने से हड्डियां भी पतली होने लगती हैं।

मांसपेशियों में दर्द (Muscle pain)

मांसपेशियों में दर्द की समस्या आम बात है। लेकिन अधिक कैफ़ीन के सेवन करने से यह समस्या बढ़ सकती है। कैफ़ीन को अधिक मात्रा में उपयोग करने से मांसपेशियों से जुड़ी रबड़ीमायोलिसिस जैसी बीमारियां हो सकती है। इसलिए कैफ़ीन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार कैफ़ीन फ्री चाय का सेवन करने से आपको परेशानियों को कम सामना अथवा हेल्थी जीवन जीने में सहायता मिल सकती है। आइए जाने कैफ़ीन फ्री चाय कैसे बनती हैं?

कैफ़ीन फ्री चाय बनाने की विधि (How to make Caffeine Free Tea)

सामग्री (Material)

:- तीन से चार कप पानी

:- एक बड़ा चम्मच कद्दूकस वाला अदरक

:- छोटा चम्मच कटा हुआ लेमनग्रास

:- तीन रेड बश या रूईबोस टी बैग्स

:- एक कप दूध

:- मिठास के लिए मनपसंद कर मीठा सामान

बनाने की विधि (recipe)

:- सबसे पहले पानी को उबाल लें। इसमें फ्रेस अदरक और लेमन ग्रास मिलाएं।

:- जब एक दो मिनट तक पक जाए तो इसमें रेड बश या टी बैग मिलाएं और 1 मिनट तक पकने दें।

:- फ़िर दूध और पिसी हुई इलायची मिलाएं।

:- सारा चीज़ 1 से 2 मिनट तक उबलने दें और काढ़ा तैयार करें।

:- गैस ऑफ़ कर दें। फ़िर अपनी मनपसंद का कोई मीठा सामान डालें।

:- आपकी कैफ़ीन फ़्री चाय तैयार हैं। इसे कप में छान लें और इसका आनंद लें।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *