Cannes Film Festival 2026 : इस बार बॉलीवुड सेलेब्स दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक, कान्स फेस्टिवल के कार्यक्रम को एक नया रूप देंगे। फिल्म और सेलेब्रिटीज़ के फैंस इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फ्रांस में आयोजित होने वाला इंटरनेशनल कान्स फिल्म फेस्टिवल ग्लोबल थियेटर का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। बड़े-बड़े फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक भी इस इवेंट में भाग लेते हैं। वे अपनी फिल्में साथ लेकर आते हैं। हर निर्देशक चाहता है कि उसकी फिल्म वैश्विक मंच पर प्रदर्शित हो। कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रवेश करने वाली अभिनेत्रियों के लुक और पहनावे की चर्चा विश्व स्तर पर होती है।
सबकी निगाहें आउटफिट्स पर
आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या राय तक, अभिनेत्रियों के आउटफिट्स पर सबकी नजरें टिकी हैं। रेड कार्पेट पर सेलेब्स अपने बेहतरीन लुक्स के साथ नजर आते हैं। कई भारतीय सेलेब्स अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी एंट्री से सबको चौंका देते हैं। 2026 का कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) 12 से 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित किया जाएगा। दुनिया भर के फिल्म निर्माता, फैशन आइकन, अभिनेता-अभिनेत्रियां, निर्माता और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक, भारत की अभिनेत्रियां फ्रांस में होने वाले इस फेस्टिवल में नजर आएंगी। इस बार तारा सुतारिया को खास तौर पर सुनहरा मौका मिल रहा है। वह भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी।
लाइव देखा जा सकता है इवेंट
Cannes Film Festival 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब पर इसके आधिकारिक चैनल पर देखी जा सकती है। इसके अलावा, इसे इंस्टाग्राम और कान फिल्म महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। 79वां कान फिल्म महोत्सव फ्रांस के प्रसिद्ध पैलेस डे फेस्टिवल्स एट द कांग्रेस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 12 मई की देर रात शुरू होगा। एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का समापन 23 मई को होगा, जिसमें पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। इस बार महोत्सव की अध्यक्षता प्रसिद्ध दक्षिण कोरियाई फिल्म निर्माता पार्क चान वूक करेंगे, जो अपनी सिनेमाई शैली और बेहतरीन फिल्मों के लिए विश्व स्तर पर जाने जाते हैं।
फ्रांस पहुंच चुकी हैं आलिया भट्ट
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपने खास अंदाज में नजर आएंगी। सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्हें अलग-अलग लुक में देखा जाता रहा है। वहीं, तारा सुतारिया भी इस इवेंट में एक अलग अवतार में नजर आएंगी। इस साल वह कान्स में डेब्यू करने जा रही हैं। कई फैंस उनकी मौजूदगी पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा, करण जौहर, मौनी रॉय, पूजा बत्रा जैसे कलाकार भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगे। कान्स में शामिल होने वाले कलाकारों का फैशन, आउटफिट और बयान लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। देखना यह है कि इस बार कौन सी बॉलीवुड फिल्म चर्चा का विषय बनेगी।

