गले में इन्फेक्शन के लक्षण क्या होते हैं? जाने इसके कारण और बचाव के तरीक़े

Smina Sumra
8 Min Read

गले में इंफेक्शन कई वज़ह से हो सकते हैं। इसे आप तरह-तरह उपाय करके भी ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं गले में इन्फेक्शन के बारे में।

आपके गले में दर्द, जलन, और सूखापन का एहसास गले में इंफेक्शन (Cause of throat infection) की वज़ह से होता है। जिस कारण आपको बोलने, कुछ खाने, या सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गले में इंफेक्शन कई वज़ह से हो सकता है। लेकिन कभी-कभी इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है और गले का खराश आपको असहज महसूस करा सकती है। गले में खराश कई वजहों से हो सकता है। लेकिन जब यह आपको ज़्यादा परेशान कर रहा हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ताकि यह समस्या आगे चलकर आपको ज़्यादा परेशान ना कर सके।

अगर आपको गले में हल्की खराश है तो कुछ घरेलू उपाय करके आप इसे घर में ठीक कर सकते हैं। लेकिन ज़्यादा हो तो डॉक्टर से ही संपर्क करना चाहिए। साथ ही दूसरों के सलाह पर दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आपकी परेशानी कुछ और हो और उनकी कुछ और। ऐसे में ज़रूरी नहीं कि दोनों को एक ही दवा असर करे। ऐसी स्थिति में आपके गले में इंफेक्शन की परेशानी और ज़्यादा बढ़ सकती है।

:- गले में संक्रमण का कारण
(Cause of throat infection)

1. सर्दी और वायरल संक्रमण
(Colds and viral infections)

सर्दी जुकाम और वायरस के कारण आपको गले में संक्रमण हो सकता है। गले में संक्रमण के कारण आपको गले में दर्द, सूजन, और खराश जैसी परेशानियां हो सकती है। गले में इंफेक्शन कई वजह से हो सकता है। गले में इंफेक्शन वायरल सर्दी, इनफ्लुएंजा, जुकाम, खसरा, या फिर मोनोन्यूक्लिओसिस की वजह से हो सकता है।

2. बैक्टीरिया संक्रमण के कारण गले में खराश (Sore throat due to bacterial infection)

गले में इन्फेक्शन के कारण होने वाली परेशानी बैक्टीरिया संक्रमण की वज़ह से हो सकता है। इससे ज़्यादा स्ट्रेप थ्रोट की परेशानी होती है। इसकी वजह से गले और टॉन्सिल में इंफेक्शन होता है। यह इंफेक्शन ग्रुप ए स्ट्रैप्टोकॉकस बैक्टीरिया के कारण हो सकता है। इसके ज़्यादातर मामले बच्चों में होते हैं।

3. एलर्जी के कारण गले में इन्फेक्शन
(Throat infection due to allergies)

गले में इन्फेक्शन की समस्या एलर्जी के कारण भी हो सकती है। इस इंफेक्शन का कारण प्रदूषण, पालतू जानवर और अन्य चीज भी हो सकते हैं। कुछ लोगों को खाने पीने की चीजों से भी गले में इंफेक्शन की समस्या होती है। जिसके कारण आपको गले में दर्द, जलन, छींक, तथा नाक से पानी आने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कमज़ोर इम्यून सिस्टम होने के कारण भी आपको गले में एलर्जी हो सकता है।

4. धुंए और रसायन के कारण गले में इन्फेक्शन
(Throat infection due to smoke and chemicals)

पर्यावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण की वज़ह से आजकल कई लोग बीमार हो रहे हैं। यह धूल और प्रदूषण के कारण आपके गले में इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। स्मोकिंग करने से या धुंए के संपर्क में आने से आपको ये इंफेक्शन हो सकता है। जिस कारण आपके गले में बलगम और जलन जैसी समस्या हो सकती है। घर की साफ़ सफ़ाई के दौरान भी यह इन्फेक्शन आपको हो सकता है।

5. गले में चोट के कारण इन्फेक्शन
(Infection due to sore throat)

अक्सर गर्दन या गले में चोट लगने से भी इंफेक्शन हो जाता है। चोट लगने की वजह से आपके गले में वोकल कॉर्ड्स और मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। इसकी वजह से अंदरूनी दिक्कतें हो सकती है। जिस कारण आपको गले में खराश हो सकती है। ज़्यादा समय तक गले में खराश की वजह से आपको गले में इंफेक्शन हो सकता है।

:- गले में इन्फेक्शन के लक्षण
(Symptoms of throat infection)

1. खाना खाने के दौरान गले में दर्द
2. गले में दर्द
3. टॉन्सिल के पास सफ़ेद धब्बे और सूजन
4. जीभ और मुंह में लाल दाने
5. गले में सूजन
6. बुखार

:- गले में इन्फेक्शन को ठीक करने का तरीक़ा (How to cure throat infection)

अगर आपको लंबे समय तक गले में दर्द, सूजन, जलन, या खराश की समस्या होती है तो आपको गले में संक्रमण की समस्या हो सकती है। इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर आपके गले में दर्द सूजन और लाल दाने होने के कारणों का पता लगाते हैं। और जांच की सहायता से इन्फेक्शन का सही कारण भी पता करते हैं। फिर समस्या के अनुसार आपको सही दवा देते हैं। साथ ही आपको कुछ चीज़ों से परहेज करने की भी सलाह देते हैं। जिन लोगों के गले में इंफेक्शन की समस्या हो उन्हें प्रदूषण से बच कर रहना चाहिए। अपने इम्यून सिस्टम को सही करना चाहिए। और ख़ुद के लिए अच्छी डाइट का चुनाव करना चाहिए।

:– गले में संक्रमण का घरेलू इलाज़
(Home remedies for throat infection)

ज़्यादातर लोग गले में इंफेक्शन को घरेलू उपचार की सहायता से ठीक कर लेते हैं। लेकिन आपको ऐसी किसी भी चीज़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो आपकी समस्या को बढ़ा दें। दवा भी डॉक्टर के सलाह पर ही लेना चाहिए।

1. शहद और काली मिर्च का सेवन करके आप अपने गले की खराश को दूर कर सकते हैं। खराश को ख़त्म करने के लिए आप केवल शहद का भी सेवन कर सकते हैं।

2. गले की खराश को दूर करने के लिए आप नींबू पानी या संतरे का जूस का सेवन कर सकते हैं। इस जूस में पाए जाने वाले विटामिन सी संक्रमण को दूर करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में आपकी सहायता करते हैं।

3. इसके अलावा आप काढ़ा भी पी सकते हैं। इससे आपको गले का संक्रमण के अलावा और भी कई लाभ मिलेंगे। इस काढ़े को बनाने के लिए आप अदरक तुलसी पत्ता और अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. गले में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए आप रात में हल्दी और दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको गले के दर्द में काफ़ी आराम मिलेगा।

5.गले के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज़ भी कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *