अक्सर रात में बढ़ जाता है अर्थराइटिस का दर्द, जानें इसके कारण और दूर करने के उपाय को…

Smina Sumra
9 Min Read
Causes of arthritis pain at night

Causes of arthritis pain at night:ज्यादातर लोगों को आर्थराइटिस की समस्या में रात के समय में ही दर्द होता है। आप इसके कारण को जानकर इन उपायों को आजमा सकते हैं। 

अर्थराइटिस की समस्या में ज़्यादातर रात में जोड़ों में बहुत ज़्यादा दर्द होता है। लेकिन जब भी ज़रूरी नहीं है कि हर मरीज़ को रात में ही ज़्यादा दर्द हो। वहीं आर्थराइटिस की समस्या होने पर अगर कोई हेल्दी डाइट‌ या अपने कमरे को आरामदायक या व्यायाम जैसी ज़रूरी बातों पर ध्यान देता है तो इस दर्द से आराम मिलता है। अर्थराइटिस के मरीजों को रात में सोने में बहुत परेशानी होती है। और रात में नहीं सोने के कारण पूरे दिन थकान जैसा महसूस होता है। इसलिए हम आपको बताएंगे कि अर्थराइटिस की समस्या में रात में दर्द क्यों होता है और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है?

आर्थराइटिस का दर्द रात में ही क्यों होता है? (Causes of arthritis pain at night)

आर्थराइटिस की समस्या में ज़्यादातर लोगों को रात में ही दर्द होता है। तो वहीं कुछ लोगों को यह दर्द कभी भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कारण को।

:- कई डॉक्टर्स के मुताबिक़ रात के समय हारमोंस और साइटोकींस में बदलाव होते हैं। इसलिए रात में ही आर्थराइटिस का दर्द होता है।

:- कभी-कभी दवाओं के असर के कारण भी रात में अर्थराइटिस का दर्द होने लगता है।

:- लोगों की बदलती आदतें, दिनचर्या या रात के समय कैफ़ीन और शराब का सेवन के कारण भी अर्थराइटिस में रात में दर्द होता है।

:- रात में सोते समय शरीर मेलाटोनिन नाम के हार्मोन को रिलीज करती है। इसके कारण नींद आती है। लेकिन इससे आर्थराइटिस का दर्द भी बढ़ जाता है।

:- अर्थराइटिस (Causes of arthritis pain at night) की समस्या में अक्सर लोगों को तनाव की समस्या भी हो जाती है जिसके कारण रात में दर्द बढ़ जाता है।

:- व्यक्ति को तनाव और चिंता की वजह से अच्छी नींद नहीं आती है। और ठीक ढंग से नहीं सो पाने की वजह से भी अर्थराइटिस के दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

:- अर्थराइटिस वाले मरीजों के शरीर में रात के समय कोर्टिसोल हार्मोन की कमी होती है, जिसके कारण अर्थराइटिस का दर्द रात में बढ़ने लगता है।

आर्थराइटिस की समस्या में सोने का सही तरीक़ा अपनाएं (Right manner to sleep with arthritis problem)

कई बार अर्थराइटिस की समस्या में ग़लत तरीक़े से सोने से भी दर्द बढ़ जाता है। इसलिए आर्थराइटिस की समस्या में आपको सोने के सही तरीक़े को अपनाना है। आप सोने के लिए बहुत ज़्यादा हार्ड गद्दे का इस्तेमाल ना करें। वर्ना सोने के दौरान आपको दर्द भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप ग़लत पोजीशन में सोते हैं तो भी दर्द की समस्या बढ़ सकती है। अर्थराइटिस की समस्या में अक्सर लोगों को पीठ में, घुटने में या गर्दन इत्यादि में दर्द होता है।

वहीं अगर आपको अर्थराइटिस की वजह से सोने से पहले ही दर्द हो रहा है तो सोने के बाद यह दर्द और भी बढ़ सकता है। आप सोने के लिए ऐसे तकिए और गधे का इस्तेमाल करें जिससे आपके जोड़ों पर दबाव न पड़े। रात में अच्छी नींद और दर्द से आराम पाने के लिए अपने कमरे को आरामदायक बनाएं। ताकि आप अच्छी नींद ले सकें।

अर्थराइटिस में कैफ़ीन का सेवन ना करें (Avoid caffeine in arthritis pain)

अगर आप कैफ़ीन का सेवन करते हैं तो इससे जल्दी नींद नहीं आएगी और दर्द भी बढ़ जाएगा। इसलिए आर्थराइटिस के मरीजों को कैफ़ीन का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। कैफ़ीन के बदले अगर आप चाहे तो रात में सोने से पहले ग्रीन टी या हर्बल टी ले सकते हैं। कैफ़ीन के साथ-साथ आपको अल्कोहल से भी ख़ुद को दूर रखना है। क्योंकि अल्कोहल के सेवन से दर्द की समस्या और भी बढ़ जाती है। अर्थराइटिस मरीजों के साथ साथ अल्कोहल का सेवन हर व्यक्ति के लिए ही नुकसानदायक होता है।

अर्थराइटिस के दर्द को दूर करने के लिए हेल्दी डाइट का करें सेवन (Eat healthy diet to reduce Arthritis pain)

अर्थराइटिस के मरीजों को दर्द से निजात पाने के लिए अपने डाइट में ऐसे चीज़ों को शामिल करना चाहिए जिनमें anti-inflammatory के गुण पाए जाते हो, जैसे-

:- अपने अपने डाइट में ताज़े फल और सब्जियों को शामिल करें। ताज़े फल और सब्जियां एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर के गुण से भरपूर होते हैं। इसलिए अर्थराइटिस का दर्द कम होता। आप चाहे तो रात में सोने से पहले कोई फल खा सकते हैं।

:- अपने दिन के खाने में साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर के गुण होते हैं। इसलिए अगर आप अर्थराइटिस के दर्द की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो फलियां, बींस, मटर इत्यादि को अपने खाने में शामिल करें।

:- अर्थराइटिस के दर्द से निजात पाने के लिए आप ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों को भी अपने डाइट में जरूर शामिल करें। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से रात के समय बहुत ज़्यादा दर्द नहीं होता है।

:- रात में अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए आप नट्स का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि नट्स में विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं जो दर्द कम करने में सहायक होते हैं।

अर्थराइटिस के दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं इन टिप्स को (Follow these tips to reduce arthritis pain)

आर्थराइटिस के दर्द से निजात पाने के लिए आपको कुछ अच्छी आदतों को अपनाना होगा, जैसे-

:- कोशिश करें कि रात में सोने के तुरंत पहले कुछ भी नहीं खाएं। सोने के तुरंत पहले खाने से रात में अर्थराइटिस का दर्द बढ़ सकता है।

:- अर्थराइटिस के दर्द से निजात पाने के लिए और अच्छी नींद के लिए हर रोज़ लगभग 30 मिनट मेडिटेशन ज़रूर करें। इससे रात में दर्द में कमी आएगी।

:- आर्थराइटिस की समस्या होने पर सोने के लिए एक निश्चित समय तय करें। हर रोज़ अपने निश्चित समय पर सोने से दर्द का एहसास कम होता है।

:- ध्यान रखें कि आर्थराइटिस की समस्या में आपके कमरे का तापमान बहुत ज़्यादा ठंडा ना हो। बहुत ठंडी तापमान में अर्थराइटिस के दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

:- रात के समय खाने में बहुत ज़्यादा सोडियम युक्त भोजन ना करें। इससे अर्थराइटिस के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

:- कोशिश करें कि सोते समय अपने हाथ और पैर को आरामदायक स्थिति में रखें। बहुत कम जगह में सोने से और सोते समय शरीर को मोड़ कर रखने से अर्थराइटिस के दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

इस तरह हमने जाना रात के समय अर्थराइटिस के दर्द के बढ़ने के कारण को। साथ ही हमने जाना की इस समस्या से कैसे निजात पाया जा सकता है? अगर आपको भी अर्थराइटिस की समस्या है तो इन उपायों को अपनाकर आर्थराइटिस के दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। इन उपायों के बावजूद भी अगर आपको दर्द में आराम ना मिले तो आप किसी अच्छे डॉक्टर से अपना चेकअप करा सकते हैं।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *