आख़िर क्यों होता है चेहरे पर सूजन, जानें 10 कारणों को…

Smina Sumra
7 Min Read
Causes of swelling face

Causes of swelling face:चेहरे पर सूजन हमारे ग़लत खानपान की वजह से या किसी कीड़े के काटने से भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं?

कुछ लोगों का चेहरा सुबह उठ उठने पर फूला-फूला सा दिखता है। यह कोई बीमारी नहीं है। यह सूजन दो चार घंटे तक बनी रहती है। जब व्यक्ति के चेहरे के टिशूज में सूजन आ जाती है तो इससे व्यक्ति का चेहरा फूल जाता है। इसे व्यक्ति को दर्द तथा बेचैनी महसूस होता है। जब किसी चीज़ का रिएक्शन होता है तो चेहरे के टिशूज की परतों में सूजन (Causes of swelling face) आ सकती है। ज़्यादातर सूजन आंख, गालों और होठों पर अधिक दिखाई देता है।

सूजन के लिए किसी डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत नहीं होती है। सूजन के कारण का पता लगा लेने पर इसका हल हम ख़ुद निकाल सकते हैं। अगर ज़्यादा गंभीर हो जाए तब हम डॉक्टर की परामर्श ले सकते हैं। तो आइए हम जानते हैं कि जिन कारणों से सूजन होती है, वह कौन से कारण है। वैसे तो चेहरे पर सूजन के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ मुख्य कारण है:-

1. तनाव के कारण (Due to tension)

स्ट्रेस के कारण हमारे चेहरे पर सूजन आ सकता है। क्योंकि जब हम चिंता करते हैं तो हमारी एड्रिनल ग्रंथि सामान्य से ज़्यादा कोर्टिसोल का उत्पादन करती है। जिससे चेहरे के अलावा शरीर में भी प्रॉब्लम आ जाती है। इसके लिए हम डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।

2. नींद का ना पूरा होना (Lack of sleep)

ख़ास तौर पर नींद पूरी ना होने के वजह से हमारे शरीर में जितने भी तरह के तरल पदार्थ है वह एक जगह जमा हो जाते हैं। इस वजह से शरीर के किसी ख़ास अंग में सूजन आ जाती है। यह सूजन हमारे चेहरे पर साफ तौर पर दिखता है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से और तकिया का सही इस्तेमाल नहीं करने से यह समस्या आ सकती है।

3. एडिमा के कारण (Due to edema)

जब हमारी त्वचा के नीचे बहुत ज़्यादा तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं, तब चेहरे के आसपास सूजन की समस्या होती है। उस समय हमें कई तरह की चीज़ों से एलर्जी होने लगती है, जैसे पराग, लेटेक्स ,पानी, भोजन यहां तक कि धूप से भी एलर्जी होने लगती है।

4. दवाइयों से एलर्जी के कारण (Due to allergy to medicines)

दवाइयों के रिएक्शन से भी चेहरे पर सूजन की समस्या हो सकती हैं। इसके कारण स्किन रैश हो सकती हैं। इसके अलावा एंटी स्टेरॉयडल दवाइयों को लेने से रिएक्शन का असर चेहरे पर काफ़ी नज़र आता है।

5. एलर्जी के कारण (Due to allergy)

एलर्जी के कारण बहुत सारी समस्या उत्पन्न होती हैं। जिसमें चेहरे की सूजन की भी समस्या है। जैसे मेकअप एलर्जी, गोल्ड एलर्जी या किसी पालतू जानवरों से एलर्जी, किसी प्रोडक्ट से एलर्जी। ख़ासकर इन चीज़ों का असर जब हमारे बॉडी पर होता है तो हमारा इम्यून सिस्टम इन्हें अपना दुश्मन समझ लेता है और इनसे रिएक्ट करता है। जिसके बदले में शरीर में सूजन जैसे लक्षण नज़र आने लगते हैं। कई बार आंखों के कारण भी चेहरे में सूजन की समस्या हो सकती हैं ।

6. कीड़े मकोड़ों के चाटने से (By licking insects)

छोटे-छोटे कीड़े मकोड़े जैसे मक्खियां, मच्छरों के काटने से भी चेहरे पर सूजन हो सकते हैं। यह कभी-कभी डंक मारते हैं जिनसे जलन होता है। हालांकि यह कुछ घंटों में या कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। एलर्जी के कारण सूजन और ज़्यादा हो सकता है। जो आगे चलकर और भी भयंकर रूप ले सकता है। इसलिए डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।

7. प्रेगनेंसी के दौरान (Due to pregnancy)

प्रेगनेंसी के दौरान ज़्यादातर महिलाओं में सूजन की समस्या देखी जाती है। इससे महिलाओं के हाथ ,पैर या चेहरे सूज जाते हैं, जो एक गंभीर समस्या बन सकता है। हालांकि यह प्रीक्लेम्पसिया के लक्षण भी हो सकते हैं। इसमें महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द, पेट दर्द या मिचली भी होता है। ज़्यादातर गर्भावस्था के लगभग 20 सप्ताह में यह समस्या शुरू हो जाता है। और इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है। इसके लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, नहीं तो यह गंभीर रूप ले सकता है।

8 .सेल्यूलाइटिस (Cellulitis)

सेल्यूलाइटिस एक तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है। इसमें बैक्टीरिया त्वचा की निचली परतो को संक्रमित कर सकते हैं। इसमें अधिकतर लाल और सूजी हुई त्वचा होती है, जिसे छूने से दर्द जैसा महसूस होता है। बच्चों में यह चेहरे और गर्दन में ज़्यादा होता है। इसके अतिरिक्त इसमें त्वचा पर लाल दाने जैसे देखे जा सकते हैं। अगर ऐसी समस्या आए तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

9. साइनस के कारण (Due to sinus)

साइनस के कारण भी नाक में सूजन आ सकती है। क्योंकि इसके कारण नाक के अंदर दबाव बना रहता है, जिसके कारण मुंह भी सूज सकता है। इसमें डॉक्टर से सलाह लेने पर वह दर्द से राहत की दवाई या एंटीबायोटिक दवाई देते हैं।

10. फ़ूड एलर्जी के कारण (Due to food allergy)

फ़ूड एलर्जी के कारण भी चेहरे पर सूजन की समस्या हो सकती है। इसमें नट, डेयरी और मछली के कारण भी एलर्जी हो सकती है। इससे चेहरे पर, होठों और आंखों पर भी सूजन हो जाता है। इसमें मुंह, कान, गले के अंदर भी खुजली जैसी महसूस होती है और मिचली जैसा मन होता है। ऐसा होने पर डॉक्टर से परामर्श लिया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त पानी कम पीना, ज़्यादा नमक खाना और चोट लगने से चेहरे पर सूजन आ सकते हैं। ज़्यादा देर तक सूजन अगर रहे तो हमें ज़रूर डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए वर्ना हम गंभीर समस्या के शिकार हो सकते हैं।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *