कॉमेडियन भारती ने शेयर किया अपने छुटकू का वीडियो, नैनी संग हो रही है मस्ती

कॉमेडियन भारती ने शेयर किया अपने छुटकू का वीडियो, नैनी संग हो रही है मस्ती

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अप्रैल महीने में बेबी बॉय के माता-पिता बने हैं। दोनों ही अपनी जिदंगी के इस खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। भारती सिंह ने डिलीवरी के कुछ दिनों बाद ही काम पर वापसी कर ली, साथ ही वो अपने नवजात बच्चे की देखभाल करने में भी व्यस्त हैं। भारती ने अपने बेटे का चेहरा अब तक नहीं दिखाया है। उसे प्यार से वह गोला बुलाती हैं। भारती अक्सर अपने बच्चे से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं। लोगों को ये वीडियो क्लिप्स काफी पसंद आती हैं। अब भारती का एक और वीडियो चर्चा में है। दरअसल भारती जब काम से घर लौटीं तो उनकी मेड बच्चे को अकेला छोड़कर ऐसा काम कर रही थीं जिसे देखकर भारती हैरान रह गईं। भारती का यह वीडियो सोशम मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारती अपनी मेड की पोल-पट्टी खोलती हुई नजर आ रही हैं। भारती के वीडियो में उनकी मेड सुजाता दिख रही है। भारती कमरे में घुसती हैं तो वह डांस करती दिखाई देती है। वीडियो शेयर करते हुए भारती कहती हैं, ‘ये देखो दोस्तों, ये वीडियो बना रही है। ये बच्चे को सम्भालती है ये देखो’।

वहीं क्लिप में नैनी को दुपट्टा ओढ़े सज-धजकर तैयार हुए कैमरे के सामने वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, ‘समझ में नहीं आ रहा है मैंने इसको काम पर रखा है या इसने मुझे। ये मेरी लाइफ है’ साथ में ढेर सारी हंसने वाली इमोजी भी ड्रॉप किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती के वीडियो शेयर करते ही 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। रोहित नाम के यूजर लिखते हैं, आपने डिस्टर्ब कर दिया बेचारी को। जितेंद्र लिखते हैं, ये गोला का एंटरटेनमेंट है। हर्ष नाम के यूजर लिखते हैं, पहले मुझे लगा फिल्टर है। लीना लिखतीं हैं, वह आपकी जैसी ही हैं। इसी के साथ वहुत से यूजर कमेंट करते हुए कह रहे हैं, इनकी भी आईडी दे दो। एक यूजर लिखते हैं तैमूर की नैनी रख लो। तो वहीं रिया नाम की यूजर लिखतीं हैं, आपने डिस्टर्ब कर दिया बेचारी को।

Deepak Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *