कॉमेडी सर्कस की टूटे दाँत वाली गंगूबाई अब हो गई है काफी बड़ी, ग्लैमरस तस्वीरें देख आप भी नहीं पाएंगे पहचान

टीवी इंडस्ट्री का पहला कॉमेडी शो यानी की कॉमेडी सर्कस से कई लोग बड़े बड़े स्टार बन चुके हैं। लेकिन आज हम उस छोटी सी कलाकार के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी कॉमेडी और अपने गोलू मोलू अंदाज से सभी को अपना दीवाना बना लिया था। यहां तक कि लोगों के दिमाग में आज भी उनकी तस्वीर छाई हुई है, जब वह छोटी सी थी तो उनके सामने के 2 दांत टूटे हुए थे और वह बिल्कुल गोलू मोलू अंदाज में लोगों का दिल बहलाया करती थी।
दरअसल हम बात कर रहे हैं सलोनी की जो कि गंगूबाई का किरदार निभा कर हर किसी को अपना दीवाना बना देती थी। लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह छोटी सी गंगूबाई अब बहुत बड़ी हो चुकी है और खूबसूरत भी हो चुकी है। आप चाहे तो सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों को देख कर छोटी सी गंगूबाई को पहचान भी नहीं पाएंगे।
देखा जाए तो अब सलोनी 21 वर्ष की हो चुकी है लेकिन जब वह 3 वर्ष की थी, तब से ही कैमरे के सामने आ गई थी। यहां तक कि इनकी फैन फॉलोइंग भी किसी बड़े स्टार की तरह बहुत ज्यादा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सलोनी ने मराठी फिल्मों और मराठी चैनल से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इतना ही नहीं बल्कि आप लोगों ने कई साल पहले आए शाहरुख खान का रियलिटी शो ‘क्या आप पांचवी पास से तेज है?’ शो में भी सलोनी को देखा गया था।
सलोनी को असली पहचान कॉमेडी सर्कस से मिली
लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सलोनी को असली पहचान कॉमेडी सर्कस से मिली थी, जिसमें उन्होंने गंगूबाई का किरदार निभाया था। छोटी सी उम्र में ही सलोनी ने अपने दर्शकों को अपने इस कदर दीवाना बना दिया था कि स्टेज पर पहुंचते ही लोग उनके स्वागत में जुट जाते थे।
देखा जाए तो अब सलोनी काफी बड़ी हो चुकी है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे कि क्या यह वही सलोनी है, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही अपने दमदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना रखा था। यहां तक कि सलोनी की कॉमेडी से लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाते थे। सलोनी ने देखा जाए तो कई फिल्मों में काम भी किया है और अब सलोनी किसी स्टार से कम नहीं है।