राधिका और अनंत की सगाई पार्टी में छाये दीपिका और रणवीर, रॉयल लुक में लूटी महफ़िल

Ranjana Pandey
3 Min Read

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में पूरे बॉलीवुड के सितारे शामिल हुए थे। से लेकर शाहरुख खान तक सभी इस लिस्ट में शामिल हैं। सभी बॉलीवुड सितारों ने इस पार्टी में जमकर धमाल मचाया। इन सबके बीच लोगों का ध्यान खींचती नजर आए दीपिका रणवीर की जोड़ी जो बेहद ही है रॉयल नजर आ रही थी। इस पार्टी में जैसे ही दीपिका रणवीर ने एंट्री ली पूरा माहौल बदल सा गया था। इस समय की कई तस्वीरें सामने आई है। इस पावर कपल को साथ देखते ही बनता है। के इस लुक को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। दोनों को मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई के अवसर पर साथ देख कर उनके फैन्स की खुशी दोगुनी हो गई।

दीपिका पादुकोण की हाल ही में आने वाली फ़िल्म पठान के गाने बेशरम रंग में हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद दीपिका पादुकोण का यह पहला बड़ा पब्लिक अपियरेंस है।अगर दोनों के लुक की बात की जाए तो दीपिका ने रेड और गोल्डन कॉम्बिनेशन में साड़ी पहनी थी।दीपिका के ऊपर यह ट्रेडिशनल साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। दीपिका का लुक इंटरनेट पर एक सेंसेशन की तरह उभरकर आया है। यू तो लाखों लोग दीपिका की खूबसूरती पर फिदा हैं लेकिन दीपिका को इस कदर ट्रेडिशनल कपड़ों में देख कर फैन्स आहें भरते नजर आ रहे हैं। उनकी कातिलाना अदाएं उनके इस लुक पर और ज्यादा बेहतरीन लग रही थी।

सामने आई तस्वीरों में दीपिका पादुकोण की अदाए बेहद का दिलाना है लोग इसे देखकर घायल होते जा रहे हैं। दीपिका की हर अदा पर उनके फैन्स अपना दिल न्योछावर करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके हस्बैंड या नइ सुपरस्टार रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने भी इस पार्टी बेहद रॉयल लुक में एंट्री की। उनका लुक बेहद स्टाइलिश था उनकी तस्वीर हर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रही है। रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी जिसमें वह कमाल के लग रहे थे। दोनों ने ही कैमरे के आगे एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। ये सारी तस्वीरें तुरंत ही इंटरनेट में वायरल हो गई। दोनों का आपस में प्यार इन तस्वीरों में साफ नजर आता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फ़िल्म सर्कस जल्द ही रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण की पठान इस महीने 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इस फ़िल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *