बोल्ड कंटेंट के बावजूद दिल छू लेगी इन 5 Hindi फिल्मों की कहानी-कभी कोई परिवार के साथ नहीं देख पाया होगा

Shilpi Soni
4 Min Read

बॉलीवुड में कई मुद्दों पर फिल्में बनाई जाती हैं, जो मनोरंजन करने के साथ ही कई बार कुछ सिखा भी जाती है। कई बार फिल्मों के मुद्दे इस तरह के होते हैं, उन्हें हर उम्र के दर्शकों को नहीं दिखाया जा सकता है। ऐसे में सेंसर बोर्ड से फिल्मों को उनके कंटेंट के आधार पर सर्टिफिकेट दिए जाते हैं।

बॉलीवुड में ऐसी कई ए रेटिंग वाली फिल्में हैं, जो अपने बोल्ड सीन्स या फिर उनके कंटेंट के चलते कम लोगों ने देखी होंगी लेकिन उनकी कहानी बढ़िया है और वह ऐसे मुद्दों पर बनी हैं, जिसकी जानकारी सबको होनी चाहिए। ऐसे में एक बार आपको ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए। तो चलिए बताते हैं आपको ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट….

अस्तित्व

2000 में आई महेश मांजरेकर की फिल्म ‘अस्तित्व’ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित एक कहानी है। इस फिल्म में तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक महिला पर आधारित है, जिसका पति काम के सिलसिले में बाहर जाता है और अकेलेपन के चलते उसका एक दूसरे युवक से अफेयर हो जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते को दिखाती यह कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

चांदनी बार

2001 में रिलीज हुई मधुर भंडारकर की फिल्म ‘चांदनी बार’ मुंबई के डांस बार की डांसर की कहानी है। कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित थी, जिसे जबरदस्ती डांस बार में काम कराया जाता है और वह अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए इसी काम को करने लगती है। इस फिल्म में तब्बू ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

चमेली

सुधीर मिश्रा और अनंत बलानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2003 में आई थी। इस फिल्म में करीना कपूर और राहुल बोस ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी एक बैंकर और प्रोस्टिट्यूट की है, जो बारिश में फंस जाते हैं। पूरी कहानी एक रात पर आधारित है, जिसमें बैंकर बाद में करीना से दोस्ती का हाथ बढ़ाता है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

बैंडिट क्वीन

बैंडिट क्वीन फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसकी कई लोगों ने आबरू लूटी और वह बदला लेने के लिए डकैत बन गई। इस फिल्म को यूं तो इसके बोल्ड सीन्स की वजह से बैन कर दिया गया था, लेकिन फिल्म की कहानी देखने लायक है। यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है।

मातृभूमिः नेशन विदाउट वुमन

2005 में आई मनीष झा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी पुरुषों की तुलना में लड़कियों की घटती संख्या पर आधारित थी। जिस कारण एक लड़की की पांच भाइयों से शादी कर दी जाती है और उसकी जीवन बर्बाद हो जाता है। इस फिल्म को कुछ सीन्स के चलते ए सर्टिफिकेट मिला था। हालांकि फिल्म की कहानी जिस मुद्दे पर बनी है, उसे एक बार जरूर देखना चाहिए। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

आस्था

बासु भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित ‘आस्था इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग’ 1997 में आई थी। इस फिल्म में ओम पुरी और रेखा ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म में भी काफी बोल्ड कंटेंट था, हालांकि इसकी कहानी भी लोगों को पसंद आई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *