फिटनेस फ्रीक हैं दिशा पाटनी, जानिए खुद को फिट रखने के लिए क्या रूटीन करती हैं फॉलो

Shilpi Soni
3 Min Read

बॉलीवुड डीवा दिशा पाटनी (Disha Patani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और फैशन सेंस से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आज दिशा अपना 30 वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी दिशा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से की थी। दिशा फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जो वायरल हो जाती हैं। वहीं, वह खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

क्या है फिटनेस रूटीन

दिशा अपने फिटनेस रूटीन को विभिन्न प्रकार के वर्कआउट के साथ मिलाना पसंद करती हैं ताकि यह उनके लिए उबाऊ न लगे। दिशा एक ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं। दिशा को फिट रहना और जिम जाना इतना पसंद है कि वह अक्सर दिन में दो बार जिम जाने की कोशिश करती हैं। हालांकि वह हफ्ते में चार दिन ही जिम जाती हैं। वह हर दिन वर्कआउट करती हैं और आमतौर पर उनके रूटीन में सुबह में कार्डियो शामिल होता है, जैसे डांस, किक बॉक्सिंग या जिमनास्टिक और शाम को वह वेट ट्रेनिंग करती हैं। इसके अलावा वह स्वीमिंग या सुबह योग करना भी पसंद करती हैं।

दिशा को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना काफी पसंद हैं। दिशा बी-टाउनर हिप थ्रस्ट से लेकर केक वॉक की तरह डेडलिफ्ट कर सकती हैं। आप भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की मदद से अपना स्ट्रेंथ बढ़ा सकते हैं और दिशा की तरह फिट दिख सकते हैं। दिशा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करती हैं। इसके अलावा भी वह कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं।

किक बॉक्सिंग

दिशा पाटनी अक्सर ही अपनी किक बॉक्सिंग वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। किक बॉक्सिंग कैलोरी बर्न करने के साथ ही में हृदय स्वस्थ रखने में भी बहुत सहायक है। इसके साथ ही यह शरीर को लचीला बनाने में भी मदद करती है। ऐसे में दिशा किक बॉक्सिंग जरूर करती हैं।

सुपर कार्डियो

दिशा रोज कार्डियो जरूर करती हैं। कार्डियो में दौड़ने और साइकिल चलाने जैसे वर्कआउट किए जाते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर त्वचा के लिए अच्छा काम कर सकता है। कोई भी एक्सरसाइज करने के पहले कार्डियो जरूर करना चाहिए।

जिमनास्टिक और एक्रोबेट

दिशा एक ट्रेंड जिमनास्ट तो हैं ही इसके अलावा वह एक्रोबेट भी करती। दिशा के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखा जाए तो उस पर भी जिमनास्टिक और एक्रोबेट करते हुए कई वीडियो मिल जाएंगे। अपनी फिटनेस का इतना ख्याल रखकर ही दिशा ने खुद को मेंटेन किया हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *