क्या आप जानते हैं ? इन 8 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिनकी नागरिकता भारत की नही हैं।

बॉलीवुड मे बहुत से ऐसे स्टार्स हैं,जिनकी नागरिकता भारत की नहीं है। लेकिन वो भारत में ही रहते है। इन एक्टर्स को भारत में रहने के कारण लोग भी इन्हे भारतीय समझते हैं।
लेकिन वो भारतीय नागरिक नहीं हैं। चलिए आज आपको हम उन स्टार्स के बारे में बताते हैं। जो भारत में तो रह रहे हैं,लेकिन वो भारतीय नागरिक नहीं हैं।
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भले ही भारत में पली -बढ़ी हैं। लेकिन उनकी नागरिकता डेनमार्क की हैं। उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। दीपिका डेनमार्क में पैदा हुयी थी,और उनके पास वहीं का पासपोर्ट भी है। इसलिए दीपिका की नागरिकता डेनमार्क की है भारत की नहीं हैं।
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार भी भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनकी नागरिकता कनाडा की है वो वहीँ का पासपोर्ट भी रखते हैं। आपने कभी नोटिस किया है की ,अक्षय कुमार की कभी वोट डालने की फोटो दिखी हो । वो इसलिए क्योंकि बॉलिवुड खिलाडी अक्षय कुमार की नागरिकता भारत की नहीं है, और वो इसीलिए आज तक भारत में वोट डालते नहीं देखा गया है।
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट भी भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, जिससे पता चलता है की वो भारत की नागरिक नहीं हैं। आलिया भट्ट की मां को ब्रिटेन का नागरिकता प्राप्त हैं ,इसलिए उन्हें भी ब्रिटेन की नागरिकता हासिल है।
कैटरिना कैफ
बॉलिवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके बारे में आपको बता दूँ की इतने साल यहां काम करने के बाद भी वो इंडियन नागरिक नहीं है। बॉलिवुड दीवा कटरीना कैफ का जन्म हांग-कांग में हुआ था। लेकिन वो भी आलिया की तरह ही ब्रिटेन की ही नागरिक हैं।
जैकलिन फर्नांडिज
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नाडींज श्रीलंका से हैं। और उनको भी भारत की नागरिकता प्राप्त नहीं है। वो श्रीलंका और अन्य दो देशों से भी ताल्लुक रखती हैं। दरअसल वो हाफ मलेशियन और हाफ बहराइन हैं। जैकलिन के पास श्रीलंका का पासपोर्ट है जिसकी वजह से वो श्रीलंकाई हैं।
नरगिश फाखरी
अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी भारतीय नहीं अमेरिकन नागरिक हैं। बॉलीवुड सिनेमा में आने से पहले एक्ट्रेस नरगिस ने अमेरिका में भी एक्टिंग के लिए ट्राई किया था। अमेरिकन टीवी मॉडल हंट शो वो काम करना चाहती थी लेकिन वो असफल रही थीं।