परवल वज़न घटाने में मदद करता है, जानिए इसे खाने का तरीक़ा और फ़ायदें

Smina Sumra
5 Min Read
Eat parwal to lose weight

Eat parwal to lose weight: वज़न कम करने के लिए परवल: किसी के लिए भी वज़न घटाना आसान काम नहीं होता हैं। ऐसे में परवल को डाइट में शामिल करके छोटा सा बदलाव कर सकते हैं।

Eat parwal to lose weight: परवल गर्मी में मिलने वाली ऐसी सब्जी हैं। जिसको खाने से हर किसी को फ़ायदा होता हैं। परवल में फाइबर, विटामिन, और कई पोषक तत्व होते हैं। परवल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देती हैं। परवल मौसमी फ्लू, गर्मियों की बीमारी, और गले की समस्याओं, को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता हैं।

आयुर्वेद के अनुसार परवल (Eat parwal to lose weight) कफ दोष को कम करने में मदद करता हैं और खून की सफ़ाई भी करता हैं। परवल टिशु को अंदर से स्वस्थ रखता हैं। और ख़ून साफ़ करने की प्रक्रिया को तेज़ करता हैं। इस तरह से प्राकृतिक उपायों से शरीर को स्वस्थ रखता हैं। लेकिन वज़न कम करने में परवल की अहम भूमिका हैं। आइए जानते हैं कैसे?

:- वज़न कम करने के लिए परवल खाने का तरीक़ा (How to eat parwal to lose weight)

1. परवल की सब्ज़ी और भाजी खाएं।

2. परवल के जूस का सेवन करें।

3. परवल का भर्ता या चोखा बना कर खा सकते हैं।

4. परवल के पानी को पी सकते हैं।

5. परवल को उबालकर सलाद में डालकर सेवन करना चाहिए।

:- वज़न कम करने के लिए परवल खाने के फ़ायदे (Benefits of eating parwal for weight loss)

परवल मेटाबॉलिज़्म को तेज़ करता हैं। परवल ऐसी सब्ज़ी है जिसमे फाइबर की मात्रा बहुत ज़्यादा होती हैं। परवल पाचन क्रिया को ठीक करता है। इससे मेटाबॉलिज़्म रेट भी तेज़ होता है। और वज़न कम करने की प्रक्रिया में मदद करता है। लीवर की कुछ बीमारियों और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के इलाज में भी परवल काफ़ी मदद करता है। जिससे पाचन तंत्र भोजन को ठीक से बचाने में मदद करता है। जिसके कारण पाचन तंत्र साफ़ रहता है। और आपका वज़न को कम करने में आपकी मदद करती है।

:- परवल में फाइबर भरपूर मात्रा में
(Plenty of fiber in Parwal)

कब्ज़ या गैस की परेशानी में लोगों को वज़न कम करने में काफ़ी समस्या होती है। कब्ज या गैस को ख़त्म करना इतना आसान काम नहीं है जितना कि हम समझते हैं। क्योंकि पुरानी कब्ज़ या गैस की समस्या का अगर समय रहते इलाज़ नहीं किया जाए तो उससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। कब्ज़ के कारण अपशिष्ट भोजन आंतों में बैठा रहता हैं और भूख को रोकता है। जिस कारण आपका वज़न बढ़ने लगता है। इसके अलावा परवल फैट पचाने में काफ़ी मदद करता है। जो कि वज़न कम करने के लिए बहुत ज़रूरी है।

:- कैलोरी को कम करता हैं (Reduces calories)

निष्क्रिय जीवनशैली, जंक फ़ूड या फास्ट फ़ूड पर निर्भर होने के कारण मोटापा सबके लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। जिसके वजह से शरीर में बहुत फैट हो जाता है। मोटापा को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इससे कई गंभीर बीमारियां जैसे ह्रदय रोग, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है। परवल में बहुत कम कैलोरी होती है। और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। जिससे बहुत अधिक कैलोरी का सेवन किए बिना परवल आपका पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इसी वजह से जो लोग अपना वज़न कम करना चाहते हैं उन्हें सब्जी में परवल का सेवन ज़्यादा से ज़्यादा करना चाहिए।

:- भूख को बढ़ाता हैं (Increases appetite)

अगर आपको भूख नहीं लगती हैं तो आप सोच रहे होंगे कि बिना कुछ खाए आप अपना वज़न घटा लेंगे। तो ऐसा करना आपके लिए ग़लत है। क्योंकि वज़न कम करने के लिए आपको भोजन करना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में परवल उन लोगों के लिए ज़रूरी है। जिन्हें कम भूख लगती है। परवल भूख बढ़ाने तथा कीड़ों को मारने में मदद करता है। साथ ही क्रेविंग को कम करता है। और फालतू चीज़ों को खाने से रोकता है।

इसके अतिरिक्त परवल से और भी कई तरह के फ़ायदे हैं परवल के कोमल पत्ते और अंकूर beta-carotene से भरपूर होती है। इसके अलावा परवल में फ्लेवोनॉयड्स पाली-फेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट जैसे ल्यूटीन और जैक्सैन्यिन होते है। यह सारी चीज़ें मिल कर शरीर की बीमारियों को अंदर से ठीक करते हैं। और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इस प्रकार परवल हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से सेहतमंद हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *